किसका चेहरा खिलेगा किसका होगा उदास, लेकिन जश्न को सभी दल तैयार, 50 क्विंटल लड्डुओं का दिया ऑर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 मई यानि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इसे लेकर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। हर कोई एग्जिट पोल के आधार पर कयास लगा रहा है। पंजाब के लुधियाना लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर मुकाबला अभी तक तीन प्रत्याशियों के बीच बताया जा रहा है। इसमें कांग्रेस, शिअद-भाजपा और पीडीए शामिल है।
रोचक बात है कि बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी मतदान कम हुआ है। राजनीतिक पंडित अपने हिसाब से कयास लगा जीत के दावे कर रहे है। गुरुवार दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि इस बार कौन विजयी रहता है। लेकिन प्रमुख पार्टियों ने जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी की है।
लुधियाना शहर में 50 क्विंटल से ज्यादा ऑर्डर स्वीट्स शॉप मालिकों के पास पहुंच चुके हैं और दिन रात लड्डू तैयार करने का काम चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिरकार आज किसे ढोल की थाप पर भांगड़ा डालने और लड्डू बांटने का मौका मिलता है।
गौर हो कि 19 मई को हुए मतदान में 1044747 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इसमें 580801 वोट पुरूषों, 463934 महिलाएं और 12 वोट थर्ड जेंडर ने डाली है। अगर मतदान के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार सबसे ज्यादा मत हलका दाखा में 67.54 फीसदी पड़े हैं जबकि दूसरे नंबर पर हलका गिल रहा है।
यहां पर 64.32 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। पीडीए प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस का गढ़ माने जाने वाले हलका आत्म नगर में इस बार 58.05 और उनके भाई बलविंदर बैंस के हलके में सबसे कम 55.88 फीसदी मतदान हुआ है। अब राजनीतिक पंडित अपने प्रत्याशी के अनुसार मतदान प्रतिशत को फिट बैठा रहे हैं।
तैयारी सभी की, किसके यहां बजेगा ढोल
चुनाव परिणाम आने से पहले बुधवार को प्रमुख पार्टी कांग्रेस, अकाली-भाजपा और पीडीए ने जश्न मनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। लुधियाना के लवली स्वीट्स शॉप को 35 क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दिया गया है।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
इसके अलावा कई अन्य स्वीट्स शॉप पर राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं ने ऑर्डर दे रखे हैं। जिला भाजपा ने एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दिया है। जीत खुशी में नाचने के लिए ढोल की बुकिंग भी हो चुकी है। लेकिन यह गुरुवार को पता चलेगा कि आखिरकार किस पार्टी के मुख्यालय पर ढोल बजेंगे।
पीएयू में होगी मतगणना
पूर्वी: स्मार्ट स्कूल लाइब्रेरी हाल
दक्षिण: लेक्चर थिएटर दूसरी मंजिल
आत्म नगर: परीक्षा केंद्र (किसान सिखलाई केंद्र)
केंद्रीय: जिमनेजियम हाल
पश्चिमी: जिमनेजियम हाल
उत्तरी: मल्टीपर्पज हाल स्मार्ट स्कूल
गिल: लेक्चर थिएटर ग्राउंड फ्लोर
दाखा: सुखदेव भवन डाइनिंग हाल
जगरावां: डॉ. डीएस देव परीक्षा हाल