फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All hostels can be opened in PU from December 1

पीयू में एक दिसंबर से खुल सकते हैं सभी छात्रावास

Thu, 26 Nov 2020 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
All hostels can be opened in PU from December 1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : P
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय एक दिसंबर से अपने सभी छात्रावास खोल सकता है। शोधार्थियों की संख्या बढ़ रही है। जल्द ही मास्टर डिग्री व अन्य प्रोजेक्ट से जुड़े विद्यार्थियों को पीयू आने की अनुमति मिल सकती है। इसके चलते कुछ छात्रावासों में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

पीयू के छात्रावास कोरोना के आगमन के बाद ही बंद कर दिए गए थे। महज वे दो-तीन हॉस्टल ही खुले थे जिनमें दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी रुके हुए थे। इनमें से भी अधिकांश विद्यार्थी अनलॉक-5.0 के बाद अपने घर चले गए। तीन साल से शोध कार्यों में जुड़े शोधार्थियों को पीयू आने की अनुमति दी गई और उन्हें छात्रावास आवंटित किए गए। उसके बाद हाल ही में दो साल से शोध कर रहे शोधार्थियों को भी पीयू आने के लिए कह दिया गया। अब धीरे-धीरे शोधार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इनके अलावा मास्टर डिग्री से जुड़े विद्यार्थियों को भी पीयू कैंपस बुला सकती है, उन्हें रहने के लिए छात्रावास देने होंगे। इसी को देखते हुए पीयू को छात्रावास खोलने होंगे। मेस व कैंटीन भी छात्रावासों में संचालित होंगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed