फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all a game of avoiding challan.

Chandigarh News: मुड़ी हुई नंबर प्लेट, लटकता हुआ काला कपड़ा... सब चालान से बचने का खेल

Fri, 26 Apr 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
all a game of avoiding challan.
चंडीगढ़। शहर में पहले पुलिसकर्मी लाइटों और मुख्य रास्तों पर खड़े होकर चालान काटती थी। कुछ साल पहले पुलिस ने मुख्य लालबत्तियों और रास्तों पर स्मार्ट एचडी कैमरे लगा दिए जो नियम तोड़ने वालों के खुद ही चालान करने लगे लेकिन कई लोगों और विभिन्न कंपनियों से जुड़े डिलीवर बॉय ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। इन दिनों ऑनलाइन चालान से बचने के लिए शहर में काले कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर आपको कई ऐसे दोपहिया वाहन दौड़ते नजर आएंगे, जिनके नंबर प्लेट को किसी न किसी तरह से ढका गया होता है ताकि लालबत्ती को जंप करने या किसी अन्य ट्रैफिक नियम को तोड़ने पर चालान न हो। कई वाहन चालकों ने चालान से बचने के लिए जहां नंबर प्लेट को ही मोड़ लिया है तो कइयों ने काली टेप या काले कपड़े से नंबर प्लेट को ढका होता है। नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ के सबसे ज्यादा मामले डिलीवरी बॉय करते दिखते हैं। ये डिलीवरी बॉय समय पर या समय से पहले सामान डिलीवर करने के चक्कर में लालबत्ती जंप करते हैं या अन्य नियमों को भी तोड़ते हैं। ये चालक इस तरह से नंबर प्लेट को ढकने की कोशिश करते हैं ताकि एक या दो नंबर छुप जाएं और कैमरे चालान न कर पाएं।
विज्ञापन


नंबर प्लेट को लेकर हैं सख्त कानून
सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, 1990 के नियम 50 और 51 में नंबर प्लेट के लिए कई नियम दिए गए हैं। इन नियमों के तहत नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़खानी गैरकानूनी है। जैसी नंबर प्लेट आरएलए या आरटीओ से दी जाती है, उसे वैसा ही रखना चाहिए। अगर कोई भी शख्स इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed