फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert In Punjab and search operation In Pathankot Due To Threat Of Terrorist Attack

बड़े फिदायीन हमले की फिराक में जैश, हाई अलर्ट के साथ पंजाब में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Alert In Punjab and search operation In Pathankot Due To Threat Of Terrorist Attack
बस स्टैंड पर चैकिंग करते डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास और कमांडो फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार तरनतारन में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद यह कदम उठाया गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर बने रहने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक जरूरी हालात में ही किसी अधिकारी और कर्मचारी की छुट्टी मंजूर की जाए। सूत्रों के मुताबिक तरनतारन में बीते दिनों हुए विस्फोट की घटना के बाद शुरू हुई जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए है। गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब और आसपास के राज्यों में 26/11 जैसे हमले करवाने का षड्यंत्र रच रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए बड़ी मात्रा में पाक से गोला बारूद भेजा जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान से जीपीएस युक्त ड्रोन के मदद से पंजाब में हथियार और गोला बारूद की बड़ी खेप उतारी गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने एनआईए से जांच की सिफारिश की 
पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि पंजाब में सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से शुरू की गई आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए जाएं। 

प्रकाश पर्व के दौरान भी गड़बड़ी फैलाने की आशंका
पुलिस तरनतारन की घटना के तार पाकिस्तान सहित अन्य देशों में छिपे खालिस्तान समर्थकों के जुड़ने के बाद राज्य में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के आयोजन के दौरान आतंकी गतिविधियों की आशंका को लेकर भी चौकन्ना हो गई है। पुलिस को आशंका है कि आतंकी प्रकाश पर्व के समारोहों के दौरान गड़बड़ी फैलाने के प्रयास कर सकते हैं।

केंद्रीय सुरक्षा बल संभालेंगे उपचुनाव की सुरक्षा का जिम्मा

Alert In Punjab and search operation In Pathankot Due To Threat Of Terrorist Attack
बमियाल स्थित भारत-पाक सीमा पर दौरा करते डीजी बीएसएफ वीके जौहरी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा केंद्रीय सुरक्षा बल संभालेगा। वहीं, पंजाब पुलिस के सशस्त्र बल सेकेंड लाइनअप में रहेंगे। चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 24 कंपनियां उपलब्ध कराने की मांग की है। राज्य चुनाव आयोग जलालाबाद और दाखा सीट संवेदनशील मान रहा है। इनमें जलालाबाद में लंबे समय से अकाली दल का वर्चस्व रहा है। दाखा सीट आप विधायक के इस्तीफा देने से खाली हुई है, लेकिन इस सीट पर भी 2017 से पहले अकाली दल का वर्चस्व रहा है। 

पठानकोट में चला सर्च अभियान
खुफिया एजेंसियों से लगातार मिल रही इनपुट और जैश-ए-मोहम्मद से मिले धमकी भरे पत्र के बाद पठानकोट को हाई अलर्ट पर घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि पठानकोट का मामून मिलिट्री स्टेशन, माधोपुर कैंट और पठानकोट एयरबेस आतंकियों के निशाने पर है।

इसके अलावा चारों तरफ मिलिट्री एरिया और भारत-पाक सीमा से सटा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां चौकस है। पठानकोट में 45 नाके बढ़ाए गए हैं, अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। गुरुवार दोपहर बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल वीके जौहरी पठानकोट पहुंचे। 

डीजी ने पहले माधोपुर के बीएसएफ कैंपस में अधिकारियों से बैठक की। एक घंटा चली बैठक में उन्होंने बीएसएफ को सतर्क रहने के लिए कहा। इसके बाद डीजी भारत-पाक सीमा के आखिरी गांव सिंबल स्कोल स्थित आर्मी पोस्ट पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।

सके बाद डीजी डेरा बाबा नानक के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों के सरगर्म होने के कारण बीएसएफ डीजी ने दौरा किया है। वहीं, लखनपुर में हथियारों सहित पकड़े गए जैश के आतंकियों को खालिस्तानी मदद की आशंका जताई जा रही है। 

पठानकोट में दो कमांडों कंपनियां तैनात, 250 सुरक्षा कर्मियों की डिमांड
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद पठानकोट समेत पंजाब के अन्य जिलों में किसी बड़े फिदायीन हमलों की फिराक में हैं। इसके चलते पंजाब के सबसे संवेदनशील जिला पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

बुधवार रात एसएसपी दीपक हिलोरी समेत अन्य अधिकारियों ने देर रात जिले भर के नाकों पर चेकिंग की। इसके अलावा पठानकोट के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर कमांडो के साथ जिला पुलिस ने एंटी सेबोटेज, स्निफर डॉग सहित चेकिंग की। 

पुलिस ने पठानकोट में कमांडो फोर्स की दो कंपनियों को तैनात किया है और एसएसपी ने डीजीपी से 250 अतिरिक्त जवानों की डिमांड की है। जम्मू रूट पर चलने वाली बसों में लोगों के पहचान पत्र जांचे और पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर जांच की जा रही है। 

एसएसपी दीपक हिलोरी ने माना कि अतिरिक्त जवानों की डिमांड की गई है, हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए संख्या बताने से इनकार किया। एसएसपी ने बताया कि देर रात सभी नाकों पर चेकिंग की गई और सभी नाकों पर तैनात कर्मचारी सतर्क पाए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति कंट्रोल में है।

गुरदासपुर में सुरक्षा सख्त
खुफिया एजेंसियों की ओर से मिली इनपुट के बाद किए गए हाई अलर्ट के चलते जारी किया। जिला पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम बेहद सख्त कर दिए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ आर्मी को भी लगाया गया है।

शहर के सभी प्रमुख चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शहर के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर नाके लगाए गए हैं। जबकि आर्मी एरिया के साथ लगते कई स्कूल में भी पुलिस ने आर्मी के मदद ली गई है। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना था कि हाई अलर्ट के चलते जिले में सुरक्षा बेहद पुख्ता की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed