फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali dal will strike continuing for 48 hours on history books issue

चंडीगढ़ः सीएम ने रोक लगा दी, इतिहास की किताबों के मु्द्दे पर 48 घंटे लगातार धरना देगा शिअद

Thu, 01 Nov 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
akali dal will strike continuing for 48 hours on history books issue
sukhbir badal - फोटो : फाइल फोटो

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा इतिहास की विवादित किताब पर रोक के बावजूद शिरोमणि अकाली दल इसे मुद्दा बनाएगा। किताब में गुरु साहिबान को लेकर अपमानजनक गलतियों के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तक आंदोलन चलेगा। पार्टी ने फिलहाल 48 घंटे के धरने का एलान किया है। गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास के बाद प्लाजा में शिअद का धरना शुरू होगा। 

विज्ञापन


पहले 24 घंटे शिअद प्रधान सुखबीर बादल पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। अगले 24 घंटे तक धरने की अगुवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल करेंगे। तीन नवंबर को पार्टी सिख कत्लेआम को लेकर जंतर मंतर पर रोष प्रदर्शन करेगी। जिसमें दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और वहां की पार्टी इकाई भी शामिल होंगे। उसके बाद किताबों के मुद्दे पर आंदोलन के अगले चरण का एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन

सुखबीर ने लोगों से कांग्रेस द्वारा जानबूझ कर गुरु साहिबान के अपमान की साजिश के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह को खालसा पंथ से माफी मांगने को मजबूर करने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 48 घंटों में अगर सरकार और सीएम ने माफी न मांगी और दोषियों को सजा न दी तो पहले चरण की समाप्ति पर अगले आंदोलन का एलान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के अंदर उन मुगलों की आत्मा में प्रवेश कर गई है जिनके खिलाफ लड़ते हुए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने मांग की कि इतिहास की किताबों में गलतियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। गुरु साहिबान के अपमान जैसे बड़े गुनाह को सिर्फ किताबें वापस लेकर नहीं बख्शा जा सकता। सरकार को इसके लिए मजबूर करने को पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed