फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal said that Party will launch Jail Bharo Andolan for being implicated in false cases of drugs 

झूठे ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप: सुखबीर बादल की चेतावनी-कल से जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा अकाली दल 

Fri, 26 Nov 2021 09:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 09:56 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह आदेश पीसीसी प्रमुख और गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद लिया है।

विज्ञापन
Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal said that Party will launch Jail Bharo Andolan for being implicated in false cases of drugs 
पत्रकारों से बात करते अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसाए जाने पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चन्नी सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि इसके विरोध में शिअद शनिवार को जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। शिअद प्रधान ने ड्रग्स मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की। उन्होंने किसानों की जीत को सराहनीय बताते हुए प्रधानमंत्री से किसानों की बची हुई मांगों को पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिअद नेताओं को जानकारी है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह आदेश पीसीसी प्रमुख और गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद लिया है। उन्होंने मांग की कि पूरे ड्रग्स मामले की जांच पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की सीधी निगरानी में की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ देश में किसी भी कानून लागू करने वाली एजेंसी द्वारा कोई मामला नहीं है। अकाली नेता ने किसान आंदोलन की जीत की सराहना की और कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से अपने लक्ष्य को हासिल कर उसने पूरी दुनिया के लिए एक अनूठी मिसाल कायम की है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहते हैं कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने शिअद की बात सुनी होती तो उसे यह दिन नहीं देखना पड़ता। इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्यों में बलविंदर सिंह भुंदर, एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर ग्रेवाल, डॉ दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रानिके, जगमीत सिंह बराड़, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबरिया, सिकंदर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू पर भड़के सुखबीर
कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पूछे गए सवाल पर सुखबीर सिंह बादल भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह बहुत बोलते हैं। उन्हें चिकित्सकीय उपचार की अत्यंत आवश्यकता है।


चन्नी सिर्फ पैसे इकट्ठा कर रहे
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ पैसे एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने अपने पास विभागों के ढांचे में बदलाव कर आबकारी, खनिज जैसे विभाग अपने ही पास रखे हैं। शराब और रेत माफिया इन दिनों चन्नी के इर्दगिर्द आसानी से देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed