{"_id":"5ce4c70dbdec22076e31ad0b","slug":"akal-takht-jathedar-giani-harpreet-singh-circular-about-ragistration-of-sikh-organizations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरमानः सिख संगठन, गुरुद्वारा कमेटियां अकाल तख्त में रजिस्ट्रेशन करवाएं, अन्य फैसले भी पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमानः सिख संगठन, गुरुद्वारा कमेटियां अकाल तख्त में रजिस्ट्रेशन करवाएं, अन्य फैसले भी पढ़ें
Wed, 22 May 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 May 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जारी आदेश दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने विश्व भर की सिख संस्थाओं और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के लिए कुछ आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कहा गया है कि सभी संस्थाएं व कमेटियां श्री अकाल तख्त साहिब में रजिस्ट्रेशन करवाएं। सभी संस्थान और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां श्री अकाल तख्त साहिब के संरक्षण में काम करें।
आदेश में कहा गया है कि देश-विदेश में फैली सिख संस्थाओं के अलग-अलग काम करने से सिख धर्म के प्रचार-प्रसार में कमी आ रही है। बेशक यह संस्थाएं अपने-अपने इलाकों में बेहतर काम कर रही हैं लेकिन इन सभी संस्थाओं की ताकत को एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा कर इनमें तालमेल बढ़ाया जाएगा।
अकाल तख्त साहिब इन सभी संस्थाओं की एक तालमेल कमेटी का गठन करेगी, ताकि सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए और बेहतर ढंग से काम किया जा सके। इससे सभी सिख संगठन एकजुट होकर काम करेंगे। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के आयोजन के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

एक सिख शिक्षा बोर्ड का भी गठन किया जाएगा
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही सिख शिक्षाविदों की अगुवाई में एक सिख शिक्षा बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चीफ खालसा दीवान द्वारा एक सिख एजुकेशन कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस के दौरान सिख शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श कर इस बोर्ड के गठन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
जल्द ही एक सिख यूनिवर्सिटी का होगा गठन
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचारक तैयार करने को एक सिख यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में केवल सिख धर्म की खोज और अन्य कार्य ही होंगे। सिख यूनिवर्सिटी की स्थापना की रूपरेखा तैयार करने के लिए चीफ खालसा दीवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में हुई इस बैठक में देश भर से सिख संस्थाओं के मुखिया पहुंचे।