फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay Chautala targets on abhay chautala in Narnaul

कांग्रेसी कहने पर अजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान- कहा- कांग्रेसी तो चौ. देवीलाल और ओपी चौटाला भी थे

Mon, 12 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Ajay Chautala targets on abhay chautala in Narnaul
अजय चौटाला

इनेलो में चाचा-भतीजे की लड़ाई में पहली बार नारनौल आए अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिन लोगों ने मेरे कारण कार्यकर्ताओं को जलील किया है, मैं उनको जलील नहीं होने दूंगा। कार्यकर्ताओं के रास्ते में बिछाए गए कांटों को अपनी पलकों से उठाकर उनको सम्मान दिलाऊंगा। अजय चौटाला नारनौल चितवन वाटिका में दोपहर करीब दो बजे पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन्होंने खून पसीने से पार्टी को सींचा, चौधरी देवीलाल के साथ कदम से कदम मिलाकर गलियों की खाक छानकर पार्टी को वट वृक्ष बनाने का काम किया। अपने बच्चों के मुंह का निवाला छिनकर पार्टी को इस स्तर तक पहुंचाने का काम किया है। आज कुछ मंचों से लोग उन्हें कांग्रेसी कह देते है। कांग्रेसी तो चौधरी देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला भी थे। सांसद व विधायक रहे।
विज्ञापन


 जब तक कांग्रेस ने लोगों का सम्मान किया जब तक कांग्रेस में रहे। जब आपके सम्मान का मामला आया तो कांग्रेस को तिलांजलि देकर लोगों के साथ मिलकर काम किया। मेरे जैसे अनेक साथियों के साथ जिन्होंने खून पसीने से पार्टी को सींचा, उनको जलील करने का काम किया। मंचों और मीटिंगों में धमकाया गया, धक्के दिए, आज वो ही लोग गर्व से अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जलील नहीं होने दूंगा। देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर संघर्ष करेंगे। देवीलाल ने सदैव कहा था कि प्रजातंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्योधन तू धराशाही होगा, हिंसा का उत्तरदायी होगा
कुछ लोग उन्हें कांग्रेसी और हुल्लड़बाज कहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला मंचों पर खड़े होकर महाभारत के श्लोक को बार-बार दोहराते रहे हैं। आज उसकी पुनरावृत्ति आपके बीच कर रहा हूं। जा दुर्योधन अब हम जाते हैं, अंतिम संकल्प सुनाते हैं, याचना नहीं अब रण होगा, जीवन या मरण होगा, दुर्योधन तू धराशाही होगा, हिंसा का उत्तरदायी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed