{"_id":"5be8746ebdec22694517e358","slug":"ajay-chautala-s-rally-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय चौटाला ने भरी हुंकार, कहा- कार्यकर्ताओं की है इनेलो, 17 नवंबर को जींद में चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय चौटाला ने भरी हुंकार, कहा- कार्यकर्ताओं की है इनेलो, 17 नवंबर को जींद में चलेगा पता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/नारनौल/महेंद्रगढ़(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
अजय चौटाला
अजय चौटाला ने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलते हैं। इनेलो किसी की बपौती नहीं है। इनेलो उन लोगों की पार्टी है, जिन्होंने अपने खून पसीने से इसको सींचने का काम किया है। 17 नवंबर को जींद में देवीलाल की संघर्ष स्थली में इसका निर्णय होगा कि इनेलो किसकी है। इनेलो कार्यकर्ताओं की पार्टी है और रहेगी। हम हालात इस तरह के पैदा कर देंगे कि ओमप्रकाश चौटाला अपने फैसले पर विचार करेंगे और कहेंगे कि लो संभालों अपना हरियाणा। यह तभी संभव होगा जब आपका जोश, प्यार इससे भी ज्यादा बढ़कर मिलेगा।
विज्ञापन
इनेलो के प्रदेश महासचिव अजय सिंह चौटाला रविवार को रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस वह कार्यकर्ताओं से उनके घरों में जाकर मिले। उन्होंने महेंद्रगढ़ गोशाला में बने टीन शेड के कमरों का उद्घाटन किया। चौटाला शाम करीब चार बजे नारनौल होकर महेंद्रगढ़ पहुंचे। गुलावला गांव में सरपंच राजबीर के घर पहुंचे। कुआं पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिवार के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन