फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air travel from Ambala to Srinagar and Lucknow will start soon

अच्छी खबर: अंबाला से श्रीनगर और लखनऊ की हवाई यात्रा जल्द, 20 एकड़ में 40 करोड़ से बनेगा टर्मिनल

Fri, 23 Sep 2022 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 12:20 AM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा और वह जल्दी अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। फिलहाल लोगों को हवाई सेवा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Air travel from Ambala to Srinagar and Lucknow will start soon
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अब हरियाणा के अंबाला से भी हवाई यात्रा की सुविधा जल्द शुरू हो सकेगी। शुरुआत में अंबाला से श्रीनगर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। अंबाला में टर्मिनल बनाने के लिए मिलिट्री के जंक्शन के साथ लगती लगभग 20 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। सेना ने यह भूमि एयरफोर्स को ट्रांसर्फर भी कर दी है। इस भूमि पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय की ओर तमाम स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि भी मंजूर कर दी है। 

विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। गृहमंत्री ने गुरुवार को अपने कार्यालय में नागरिक एवं उड्डयन विभाग हरियाणा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि अंबाला में हवाई यात्रा शुरू करने के लिए एयरफोर्स ने भी एनओसी दे दी है। इसके अलावा, जब तक टर्मिनल बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक अस्थाई टर्मिनल बनाकर हवाई यात्रा शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट भेज दी है। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हवाई यात्रा के लिए सभी आवश्यक औपचारिकतांए पूरी करें, ताकि जनता को इसका जल्दी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा और वह जल्दी अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। फिलहाल लोगों को हवाई सेवा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव नागरिक एवं उड्डयन विभाग अंकुर गुप्ता, अंबाला की उपायुक्त प्रियंका सोनी, इंटरनेशनल चंडीगढ़ एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश रंजन सहाय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed