{"_id":"5a7c30724f1c1b8c268b9118","slug":"air-ticket-rates-hiked-on-holi-from-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, होली पर महंगी मिलेगी एयर टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, होली पर महंगी मिलेगी एयर टिकट
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
flights
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ, इसलिए विंटर सेशन में बंद की गईं फ्लाइट केवल दो दिन चलेंगी और होली पर टिकट महंगी मिलेगी। चंडीगढ़ से दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, जम्मू की कुल 12 फ्लाइटें बंद कर दी गईं थीं, जो अब तक शुरू नहीं हो पाईं हैं। इस कारण एक महीने बाद का टिकट भी महंगा मिल रहा है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 25 फ्लाइट का संचालन होता है। इनमें से 12 फ्लाइट रनवे अपग्रेडेशन के कारण बंद कर दी गईं हैं। वॉच ऑवर सुबह 7.25 बजे से दोपहर बाद 3.45 बजे तक का है। इस कारण दोपहर 3.45 बजे के बाद फ्लाइट का संचालन नहीं होता है।
वहीं, रनवे अपग्रेडेशन और पैरलल रनवे बनाए जाने के लिए 12 से 26 फरवरी तक एयरपोर्ट पूरी तरह बंद किया जा रहा है। इस कारण विमानन कंपनियों और इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच शेड्यूल जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई है। शेड्यूल फरवरी के अंतिम दो दिनों का बनाया गया है। इसमें 12 बंद फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
27 और 28 फरवरी को यह फ्लाइट नहीं चल पाएंगी। इस बार होली दो मार्च को है। इसे लेकर एक महीने पहले भी मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद सहित सभी डेस्टीनेशन का किराया महंगा रहेगा। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि मुंबई का टिकट जहां रूटीन में तीन हजार का होता है।
वहीं एक महीने पहले फेस्टिवल सीजन में अभी से यह पांच हजार रुपये का है। आने वाले दिनों में मुंबई के टिकट दस हजार रुपये तक पहुंच जाएंगे। वहीं, बंगलूरू की फ्लाइट का टिकट पांच हजार रुपये का है। यह आने वाले दिनों में आठ हजार से अधिक की हो सकता है। वहीं, हैदराबाद, जयपुर सहित सभी डेस्टीनेशन की टिकट महंगा हो जाएगा। वहीं दिल्ली का टिकट 1500 से 3500 रुपये का हो गया है।