Halwara: धुंध में ट्रक चालक को नहीं दिखा स्पीड ब्रेकर, वायुसेना अधिकारी व होटल मालिक को कुचला, दोनों की मौत
पंजाब के हलवारा में धुंध की वजह से दो लोगों की जान चली गई। कम दृश्यता की वजह से ट्रक चालक को स्पीड ब्रेकर नहीं दिखा। वह अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ऑटो से जा भिड़ा। इस हादसे में होटल मालिक और वायुसेना अधिकारी की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हलवारा में मंगलवार रात को घनी धुंध में ट्रक चालक ने एक वायुसेना अधिकारी समेत दो लोगों को कुचल दिया। लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा स्थित अफवा कांप्लेक्स के सामने मंगलवार रात 10 बजे के करीब हादसा हुआ। रायकोट की तरफ से आ रहे ट्रक चालक को धुंध की वजह से स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया और वह सड़क के बीच में खड़े टेंपो समेत दो लोगों को रौंदते निकल गया।
मृतकों की पहचान वायुसेना अधिकारी चंदर बोस (40) और होटल मालिक ताहिर मोहम्मद (45) के तौर पर हुई है। थाना सुधार पहुंचे वायुसेना के उच्च अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और मुकदमा दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार वायुसेना अधिकारी चंदर बोस का भाई प्रीतम बोस भी ताहिर मोहम्मद के बगल में खोखे में होटल खोल रखा।
मंगलवार रात करीब 10 बजे चंदर बोस अपने भाई प्रीतम बोस की मदद करने दुकान पहुंचे थे। चंदर बोस और ताहिर मोहम्मद टेंपो में रखी पानी से भरी बाल्टियां उतार रहे थे। धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान रायकोट की तरफ से आ रहा ट्रक चालक स्पीड ब्रेकर नहीं देख सका और अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ताहिर मोहम्मद की मौके पर ही हो गई और चंदर बोस को दूर तक घसीटते ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदर बोस को गंभीर चोट आई और बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पहले जमकर पीटा और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सुधार की पुलिस ने ट्रक और टेंपो दोनों को कब्जे में ले लिया है। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि वायुसेना अधिकारी चंदर बोस और होटल मालिक ताहिर मोहम्मद के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया है। ट्रक ड्राइवर परमजीत सिंह निवासी मडेआणी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।