{"_id":"5a92a0cc4f1c1b4e588bac26","slug":"air-flights-ticket-rates-hiked-from-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल सीजन में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू की फ्लाइटों के रेट बढ़े, जानिए कितने?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिवल सीजन में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू की फ्लाइटों के रेट बढ़े, जानिए कितने?
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
flights
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चलने वाली सभी फ्लाइट्स के किराए में दो से तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण यात्रियों को फेस्टिवल सीजन में पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली, जयपुर, मुंबई, बंगलूरू की फ्लाइटों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 से 26 फरवरी तक सभी फ्लाइट्स रनवे अपग्रेडेशन के कारण बंद कर दी गई है। होली फेस्टिवल को लेकर 27 और 28 फरवरी को इस महीने फ्लाइट्स का संचालन होगा। इस दौरान इंडिगो, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, गो एयर, एयर इंडिया सभी विमानन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बंगलूरू के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि अभी फ्लाइट्स बंद होने के बाद 27 से चार मार्च तक सभी फ्लाइट्स के दाम बढ़ गए हैं। 12 फरवरी से पहले यह टिकट के दाम कम थे, लेकिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन नहीं होने और होली का त्योहार होने के कारण टिकटों के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली का किराया जहां रूटीन में चार दिन पहले बुक कराने पर 1700 रुपये का है। वहीं यह किराया अभी सभी विमानन कंपनियों ने 5500 रुपये कर दिया है। इसके अलावा मुंबई का किराया रुटीन दिनों में तीन हजार का मिलता है। यह टिकट नौ हजार रुपये का सभी विमानन कंपनियों ने कर दिया है।
ऐसे हुई फ्लाइटों के किराए में बढ़ोतरी
विमानन कंपनी स्थान दस दिन पहले अब
इंडिगो दिल्ली 2000 5500
जेट एयरवेज दिल्ली 1900 4386
एयर इंडिया मुंबई 4000 8765
जेट एयरवेज मुंबई 3978 8899
एयर एशिया इंडिया बंगलूरू 3955 6780
इंडिगो बंगलूरू 4000 7000
जेट एयरवेज जयपुर 2500 4832
फेस्टिवल सीजन के कारण सभी ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से फेस्टिवल सीजन में कोई स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है। इस कारण लांग रूट कानपुर , लखनऊ, हावड़ा तक जाने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग 27 फरवरी से एक मार्च तक 200 के पार हो गई। इस कारण यात्रियों को कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। अभी तक किसी भी ट्रेन में कोई अतिरिक्त कोच स्लीपर और एसी के भी नहीं लगाए गए हैं। बुकिंग कांउटर से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी से एक मार्च तक लखनऊ - सहरनपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 185, ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग 225, सद्भावना एक्सप्रेस में वेटिंग 270, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में 411 वेटिंग पहुंच गई है।