फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air flights delayed on international airport chandigarh due to technical problem

दो घंटे देरी से आई 10 फ्लाइट्स, वजह धुंध नहीं कुछ और निकली

Wed, 02 Nov 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
air flights delayed on international airport chandigarh due to technical problem
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर फ्लाइट का इंतजार करते लोग
एक नहीं दो नहीं, बल्कि दस फ्लाइट्स दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। यात्री परेशान होते रहे, वजह पता चली तो सब हैरान। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे में टेक्निकल खराबी आ गई थी, जिसके कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को दस फ्लाइट दो घंटे देरी से आई। दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और बंगलुरू की फ्लाइट्स लेट हुईं।
विज्ञापन


इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से रवाना हुई। सुबह 11.25 बजे गो एयर की मुंबई से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 12.10 बजे इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट, दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई आने वाली फ्लाइट, शाम को 4.15 बजे इंडिगो की दुबई से आने वाली फ्लाइट लेट रही।
विज्ञापन


वहीं दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट, शाम को 4.35 बजे बंगलुरू से आने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से आई। सुबह 11 बजे दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 12.40 बजे एयर इंडिया की नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट  देरी से आई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के रनवे में टेकिभनकल खराबी के कारण फ्लाइट देरी से आई। इसी कारण यहां से देरी से रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed