हवाई यात्रा बेहद सस्ती, 1999 रुपये में बंगलुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई यात्रा करने वालों के लिए अब एयर एशिया सस्ती यात्रा का आफर लेकर आ गया है। एयर एशिया की पहली फ्लाइट चंडीगढ़ से पांच सितंबर को उड़ेगी। यह फ्लाइट चार बजे चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए होगी।
चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरिएट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एयर एशिया के सीईओ मिट्टू चांडिल्या ने बताया कि एयर एशिया अभी अपनी बंगलूरू से जयपुर और चंडीगढ़ से बंगलूरू की उड़ान के लिए एक विमान का इस्तेमाल करेगी। यह विमान एयरबस-320 होगी, जिसमें 180 पैसेंजर्स बैठ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना यात्रियों को किफायती किराया और फूड उपलब्ध करवाने की है। इससे हवाई यात्रियों की संख्या बढ़े। उन्होंने बताया कि विमान की सीटों को लेदर की बनवाया गया है, जिससे कि कंफर्ट लेवल बेहतर हो।
उन्होंने कहा कि नवंबर तक विमानों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। उनकी कंपनी जल्द ही नार्थ ईस्ट के लिए भी विमान सेवा शुरू करवाएगी। उन्होंने बताया कि इकोनामी क्लास में किराया 1999 से 6500 रुपये तक होगा जबकि बिजनेस क्लास का किराया 8500 रुपये तक होगा।
ढोकला, इडली और अन्य व्यंजन परोसेंगे
एयर एशिया में राज्यों के विशेष पकवान सर्व किए जाएंगे। मिट्टू चांडिल्या ने कहा कि गुजरात में ढोकला, बंगलूरू के लिए इडली परोसा जाएगा।
क्रू मेंबर्स को पायलट बना देती है एयर एशिया
आपने क्रू मेंबर के रूप में एयर एशिया ज्वाइन किया है और आप क्वालीफाइड हैं तो आप पायलट भी बन सकते हैं। अपने प्रयोगवादी स्वभाव के लिए मशहूर एयर एशिया क्रू मेंबर को पायलट बना देती है।
मिट्टू चांडिल्या ने बताया कि क्रू मेंबर्स में कई प्रतिभाशाली होते हैं। उनका बैकग्राउंड आदि देखकर उनकी ट्रेनिंग करवा दी जाती है। इसके लिए खुद एयर एशिया उनको स्पांसर कर देती है। क्रू मेंबर्स में लड़कियां हैं तो उनके लिए भी यह विकल्प खुला रहता है।
एयर एशिया की जर्सी में किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार एयर एशिया की जर्सी में दिखाई देगी। सीईओ चांडिल्या ने बताया कि आने वाले सीजन में सीपीएल टी-20 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के साथ एयर एशिया का अनुबंध हो चुका है।
मिट्टू खुद एक स्पोर्ट्समैन (टेनिस प्लेयर) रहे हैं और स्पोर्ट्समैन को काफी इज्जत देते हैं। इसीलिए उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करार किया है। अमेरिकन फुटबाल भी उनकी पसंद है।