फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIG of Punjab Police hoisted the tricolor on highest peak of Europe

गर्व की बात: पंजाब पुलिस के AIG ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी Mount Elbrus पर फहराया तिरंगा, बने पहले अधिकारी

Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
सार

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने के इस सफर में एआईजी गुरजोत सिंह कलेर के साथ मोहाली निवासी पर्वतारोही तुरकंवल दास, रशिया निवासी अलेक्जेंड्रिया व नेपाल वासी चतुर तमांग साथ रहे। कलेर ने बताया कि चोटी का तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है। 

विज्ञापन
AIG of Punjab Police hoisted the tricolor on highest peak of Europe
माउंट एल्ब्रस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब पुलिस के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में कार्यरत अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) गुरजोत सिंह कलेर ने 76वें स्वतंत्रता दिवस से पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) फतेह कर रिकॉर्ड बनाया। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी फतेह कर वहां तिरंगा और पुलिस का झंडा फहराने वाले कलेर पंजाब पुलिस के पहले अधिकारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence day 2023: 15 अगस्त की रिट्रीट सेरेमनी में दिखेगा जवानों का जोश, पहुंचेंगे रिकॉर्ड 30 हजार दर्शक
विज्ञापन


यूरोप की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने के इस सफर में उनके साथ मोहाली निवासी पर्वतारोही तुरकंवल दास, रशिया निवासी अलेक्जेंड्रिया व नेपाल वासी चतुर तमांग साथ रहे। कलेर ने बताया कि चोटी का तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है और वहां ऑक्सीजन की भी बहुत कमी है। इस कारण अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर गए थे। रास्ते में खराब मौसम और तूफान के बावजूद वह वाहेगुरु का नाम लेकर लक्ष्य की ओर बढ़ते गए और आखिर मुकाम हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेर ने चोटी को फतेह करने के बाद ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश देते कहा कि ग्लेशियरों के पिघलने और वन क्षेत्र घटने से पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इसके लिए वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed