फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agricultural Marketing Board will auction its old properties.

Chandigarh News: कृषि विपणन बोर्ड अपनी पुरानी संपत्तियों को नीलाम करेगा

Tue, 16 Jan 2024 10:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Marketing Board will auction its old properties.
अगले छह माह में 500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड अपनी पुरानी व ऐसी संपत्तियों को नीलाम कर राजस्व जुटाएगा। बोर्ड ने अगले छह माह में लगभग साढ़े 500 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कई शहरों में अब मंडियां शहरों से बाहर शिफ्ट हो चुकी हैं, इस कारण बोर्ड की पुरानी व ऐसी अन्य संपत्तियों का एक पोर्टल बना कर उनकी जानकारी अपलोड की जाए। इसके बाद उनकी नीलामी की जाएगी। इससे इन संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा और बोर्ड को भी अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य वाजिब रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग नीलामी में भाग ले सकें।

बोर्ड के पास कुल 37,364 प्लॉट हैं, जिनमें से 23,206 प्लॉट नीलाम व आवंटित किए जा चुके हैं। अभी 14,158 प्लॉट खाली पड़े हैं, जिनकी बोर्ड ने आगामी 6 माह के लिए निलामी की रूपरेखा तैयार की है। इसके अनुसार सोनीपत, कनीना अंबाला कैंट, रेवाड़ी (बिथवाना व बावल), असंध, होडल, टोहाना, राजौंद, उचाना, बेरी, सेब मंडी पिंजौर, खेड़ी चोपटा, खाण्डा खेड़ी, छात्तर, अरनौली, भागल, बाबा लाडला, मुरथल, झांसा, ठोल, छिछराना, निजामपुर की नई सब्जी मंडी व अनाज मंडियों में प्लॉट की भी नीलामी की जाएगी, जिससे लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व आने की संभावना है। इसके अलावा, मार्केट कमेटियों की अनुपयोगी संपत्तियों की बिक्री से 50 करोड़ रुपये, विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल पंप स्थल की बिक्री से लगभग 30 करोड़, वर्तमान मंडियों में शेष प्लॉटों की बिक्री से लगभग 300 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed