फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agniveer jawan mastermind of car loot in Punjab Mohali police arrested three accused

पंजाब में कार लूट का मास्टरमाइंड निकला अग्निवीर: एक महीने की छुट्टी पर आया था, यूपी से खरीदे हथियार

Wed, 24 Jul 2024 07:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2024 07:22 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में कार लूट गिरोह का मास्टरमाइंड अग्निवीर सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना में अग्निवीर होने के बावजूद अपने सगे भाई और एक अन्य साथी के साथ वाहन लूटता था।

विज्ञापन
Agniveer jawan mastermind of car loot in Punjab Mohali police arrested three accused
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहाली पुलिस ने गन प्वाइंट पर लूटपाट व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सरगर्म गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक भारतीय सेना में अग्निवीर सिपाही भी शामिल है। अग्निवीर ही लूट का मास्टरमाइंड है। आरोपियों से पुलिस ने एक डिजायर टैक्सी, एक्टिवा और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। सभी वाहनों पर फर्जी नंबर लगे हुए थे। इसके अलावा एक देसी पिस्टल 315 बोर, तीन कारतूस, छीने गए दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान इशमीत सिंह उर्फ ईशू (अग्निवीर), प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (दोनों सगे भाई), बलकर्ण सिंह तीनों निवासी गांव टाहली वाला बंदला जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। तीनों आरोपी 18 से 22 साल की उम्र के हैं। आरोपी इशमीत 12वीं पास है। वही लुटे हुए वाहनों के जाली कागजात तैयार करता था। तीनों आरोपी बिना रजिस्ट्रेशन के बलौंगी में किराये के पीजी में रह रहे थे। मास्टरमाइंड इशमीत का भाई प्रभप्रीत पहले मोहाली में टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन


बलौंगी में लिया हुआ था पीजी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से बलौंगी में पीजी लेकर रह रहे थे। वह वारदात करते थे और उसके बाद फाजिल्का भाग जाते थे। आरोपी गन प्वाइंट पर टैक्सी गाड़ियां लुटते थे। उस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर वह आगे वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में दो चोरी भी कबूल की है, जिसमें उन्होंने एक एक्टिवा व बुलेट चोरी किया था। इन पर भी जाली नंबर प्लेट लगाकर वह इन वाहनों को आगे वारदात करने के लिए अन्य सदस्यों को देते थे। कुछ वाहन बेच भी दिए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने फाजिलका एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनपुट मिली थी कि एक गैंग वाहन चोरी व अवैध हथियारों की नोक पर डरा धमकाकर गाड़ियां लूटता है। आरोपियों के खिलाफ सदर कुराली थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पड़चिड़ी के नजदीक गन प्वाइंट पर लूटी थी कार
आरोपियों ने 20/21 जुलाई की रात इन ड्राइव एप के माध्यम से कैब बुक करवाई। कैब जिस फोन के माध्यम से बुक करवाई वह फोन आरोपियों ने लुधियाना के एक व्यक्ति से छीना था। कैब चालक मनिंदर ने सुबह चार बजे इडस्ट्रियल एरिया से उक्त आरोपियों को लोकेशन से पिक किया और उन्हें चप्पड़चिड़ी ले जा रहा था। एक सुनसान जगह पर आरोपियों ने गन प्वाइंट पर उसकी कार और 2500 रुपये छीनकर फरार हो गए थे। मनिंदर के बयान पर बलौंगी थाने में लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

आरोपी इशमीत भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर सिपाही
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी इशमीत सिंह उर्फ ईशू नवंबर 2022 में भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था। इशमीत पश्चिमी बंगाल में ड्यूटी पर तैनात था। वह करीब दो महीने पहले एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी के बाद इशमीत सिंह ड्यूटी पर वापस गया ही नहीं। इशमीत बलौंगी में किराये पर कमरा लेकर अपने सगे भाई प्रभप्रीत सिंह व अपने दोस्त बलकर्ण सिंह के साथ मिलकर चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा गया था। इशमीत ने पूछताछ में खुलासा किया कि छुट्टी आते समय उसने कानपुर यूपी से अवैध हथियार खरीदे थे।


वारदात कर हो जाते थे फरार
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी फाजिल्का से बस या ट्रेन में आते थे। उसके बाद बलौंगी पीजी में समय गुजारते थे। अलसुबह वह चोरी या लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर लुटे हुए वाहन से वापस फाजिल्का फरार हो जाते थे। वहां वह लुटे हुए वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे आगे बेच देते थे। आरोपियों ने बुलेट और एक्टिवा भी बलौंगी से चोरी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed