{"_id":"62531fcd1cf7472fa026114c","slug":"agency-and-examiner-will-be-blacklisted-for-wrong-question-in-recruitment-exam-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भर्ती परीक्षा में गलत सवाल पर एजेंसी और परीक्षक होंगे ब्लैक लिस्ट, विवाद से बचने के लिए आयोग का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भर्ती परीक्षा में गलत सवाल पर एजेंसी और परीक्षक होंगे ब्लैक लिस्ट, विवाद से बचने के लिए आयोग का फैसला
Mon, 11 Apr 2022 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:10 AM IST
सार
पिछले साल हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में कई बेतुके सवाल पूछे गए थे। एक सवाल में गृह मंत्री अनिल विज की खासियत पूछी गई थी। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी से संबंधित सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में अब गलत सवाल पर पेपर तैयार करने वाली एजेंसी और परीक्षक ब्लैक लिस्ट होंगे। भर्तियों को समय पर पूरा करने के लिए आयोग ने यह फैसला लिया है। विशेषज्ञों के साथ मंथन में निष्कर्ष निकला कि परीक्षा में पूछे गए गलत सवालों के चलते भी भर्ती प्रक्रिया में देरी होती है।
विज्ञापन
एक गलत सवाल के चलते अभ्यर्थी अदालतों में चले जाते हैं और मामला कई साल तक लटकता है। एक सवाल के नंबर लगाने और काटने से पूरी मेरिट सूची ही बदल जाती है। एसआई, एएलएम, पुरुष पुलिस, महिला पुलिस की परीक्षा के सवालों को लेकर अदालतों में मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
एसआई भर्ती में आयोग ने मांगी थी माफी
पिछले साल हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में कई बेतुके सवाल पूछे गए थे। एक सवाल में गृह मंत्री अनिल विज की खासियत पूछी गई थी। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी से संबंधित सवाल पूछा गया था। पूछा गया था कि खदरी शब्द गांव है या गोत्र।
विज्ञापन
आयोग का प्रयास है कि भर्ती परीक्षा में गलत सवाल न पूछे जाएं और परीक्षा पूरी तरह से तथ्यात्मक हो। एक भी गलत सवाल पर एजेंसी और परीक्षक को तुरंत ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।