{"_id":"62800f35072f9801660320b9","slug":"after-two-days-remand-four-sub-inspectors-of-cbi-sent-to-jail-chandigarh-news-pkl4506489134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के रिमांड के बाद सीबीआई के चारों उपनिरीक्षकों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के रिमांड के बाद सीबीआई के चारों उपनिरीक्षकों को भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईटी पार्क से मंगलवार देर रात एक कंपनी के पार्टनर व मैनेजर अभिषेक डोगरा का अपहरण कर एक करोड़ रुपये मांगने वाले सीबीआई के चारों उपनिरीक्षकों को रिमांड के बाद सीबीआई ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
चारों उपनिरीक्षकों को सीबीआई ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया था। चंडीगढ़ सीबीआई ने नई दिल्ली सीबीआई के उपनिरीक्षक सुमित गुप्ता, प्रदीप राणा, अंकुर कुमार और आकाश अहलावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 323, 352, 365, 388 और 506 के तहत केस दर्ज किया था।
आईटी पार्क स्थित ओशियन ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी के पार्टनर व मैनेजर अभिषेक डोगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली सीबीआई के उप निरीक्षक सुमित गुप्ता, प्रदीप राणा, अंकुर कुमार और आकाश अहलावत मंगलवार देर रात उनके कार्यालय में आए और धमकाते हुए उन पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि वह आतंकियों को फंडिंग करते हैं। सुबूत मांगने पर उन्हें पीटा और जबरन गाड़ी में बैठाकर शहर में घुमाते रहे। इस बीच आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की। बाद में आरोपी 25 लाख रुपये लेने पर अड़ गए। पीड़ित ने किसी तरह मौका देखकर अपने पार्टनर को फोन किया। पार्टनर ने पूरे प्रकरण की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को दी, तब जाकर आरोपी पकड़े जा सके।