फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the post mortem, the woman's body was handed over to the family

पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा

Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
After the post mortem, the woman's body was handed over to the family
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल स्काई में संगरूर निवासी नर्स की हत्या के मामले में वीरवार को जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ने मृतका के गले में एक किनारे से दूसरे किनारे तक सुआ घोंपकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस की देखरेख में नर्स का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

नर्स की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी सेक्टर-30 निवासी मनिंदर सिंह की तलाश की जा रही है। बता दें कि आरोपी मनिंदर ने वर्ष 2010 में हरियाणा में अपनी पहली प्रेमिका की हत्या कर दी थी, जिस केस में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। आरोपी मनिंदर ने बीते 30 दिसंबर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल स्काई में कमरा बुक कराया था, जहां नर्स की हत्या कर वह फरार हो गया। मृतका की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के तहसील ज़िवानीगढ़ स्थित गांव काकरा निवासी 27 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होटल के सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई थी। एक जनवरी को चेकआउट के समय कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो मास्टर की से ताला खोला गया, जहां युवती लहूलुहान हालत में युवती बेड पर पड़ी थी और उसके मुंह से झाग व गले से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed