फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the Deputy Mayor came to Corona positive, AAP raised questions on BJP and administration

डिप्टी मेयर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आप ने भाजपा और प्रशासन पर उठाए सवाल

Sat, 08 Aug 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
After the Deputy Mayor came to Corona positive, AAP raised questions on BJP and administration
चंडीगढ़। कमलम में राम मंदिर भूमि पूजन पर हुए यज्ञ आयोजन में शामिल पूर्व डिप्टी मेयर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आम आदमी पार्टी मुखर हो गई है। आप ने इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब मांगा है। साथ ही यूटी प्रशासन की कार्रवाई को कठघरे में रखते हुए अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के दवाब में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आप संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरेआम प्रशासन के निर्देशों और गृह मंत्रालय के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

प्रेम गर्ग ने अरुण सूद से किए तीन सवाल
पहला सवाल- कार्यक्रम में बिना परमीशन के 500 से अधिक लोग क्यों सम्मिलित हुए।
दूसरा सवाल- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क्यों नहीं किया गया।
तीसरा सवाल- कार्यालय में प्रवेश के दौरान सैनिटाइजर क्यों नहीं यूज करवाया गया। साथ ही जूते चप्पल बाहर क्यों नहीं उतरवाए गए।
इन सवालों के भी मांगे जवाब..
आम आदमी अपने घर में शादी के दौरान भी 30 व्यक्ति से अधिक नहीं एकत्र कर सकता, जबकि भाजपा के कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से इन तीनों सवालों का जवाब मांगा है। साथ ही यूटी प्रशासन पर भाजपा के दवाब में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed