फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after terror attack at france city police on high aleart

पेरिस में टेरर अटैक के बाद चंडीगढ़ में बढ़ी चौकसी

Sun, 15 Nov 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
after terror attack at france city police on high aleart

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद सिटी में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ाने के मद्देनजर सुबह-शाम 3-3 घंटे नाके लगाए।

विज्ञापन


वहीं दोपहर में 2 से 5 बजे तक शहर के कई होटल, गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल और मार्केट में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें सेक्टर-45 से कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए संबंधित थाने ले गई।
विज्ञापन


पूरी तरह से उनकी वेरिफिकेशन के बाद उन्हें पुलिस ने जाने दिया। पेरिस में हुए बम धमाकों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर सभी वाहनों की चेकिंग

after terror attack at france city police on high aleart

पुलिस ने सुबह 11 से 2 और शाम को 6 से 9 बजे तक पूरे शहर में 40-40 नाके लगाए। इस दौरान लोगों की आईडी और अन्य दस्तावेज जांचे गए। वहीं दोपहर में शहर के कई मार्केट, होटल, गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल में चेकिंग अभियान चलाया गया।

सेक्टर-45 बुड़ैल और कजेहड़ी से पुलिस ने 14 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें 4 महिलाएं भी थीं। हालांकि बाद में वेरिफिकेशन के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।

शनिवार शाम को पुलिस ने शहर के कई सेक्टरों में नाके लगाए और संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की। इसके अलावा शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। लोगों के भी आईडी चेक करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed