फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After several disputes party third list of candidates postponed

...तो इस वजह से लटकी हुई है 'आप' की तीसरी लिस्ट

Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
After several disputes party third list of candidates postponed
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के एलान में दूसरी पार्टियों से लीड ली थी। पार्टी में एकाएक छिड़े कई विवादों के बाद अब पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट लटक गई है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने 19 उम्मीदवारों का एलान करके चुनावी महासमर में बढ़त बनाई थी। उसके बाद पार्टी ने 13 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी घोषित कर दी थी। 
विज्ञापन


तब पार्टी ने दावा किया था कि सितंबर मध्य तक तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी, लेकिन पार्टी विवादों में ऐसी घिरी की उम्मीदवारों का एलान फिलहाल टल गया है। पहली लिस्ट जारी करने के बाद ही तत्कालीन सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई। उम्मीदवारों का कई हलकों में विरोध शुरू हो गया। दूसरी लिस्ट के बाद पार्टी में विवाद और बढ़ गया। छोटेपुर ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उनके पक्ष में सात जोनल कोऑर्डिनेटरों ने भी बगावत कर दी। उसके बाद दिल्ली के नेताओं पर पैसे लेने के गंभीर आरोप लगने लगे। 
विज्ञापन

25 सितंबर को पंजाब आएंगे केजरीवाल

After several disputes party third list of candidates postponed
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे - फोटो : फाइल फोटो
अभी पार्टी का इनसे पीछा छूटा नहीं था कि आप नेताओं पर पंजाब में महिलाओं के शारीरिक शोषण के अति गंभीर आरोप लग गए। इन सब के बीच पार्टी बुरी तरह उलझ गई। आखिर क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल को आना पड़ा। उन्होंने तीन दिन तक वॉलंटियरों और नाराज लोगों से बातचीत कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की।

उसके बाद किसान मेनिफेस्टो जारी करते समय पूरे पंजाब से भारी भीड़ जुटाई गई ताकि बिखर रही पार्टी में यह संदेश जा सके कि सब ठीक है, लेकिन विवादों ने अभी भी आप का दामन नहीं छोड़ा है। इन सबके बीच उम्मीदवारों का एलान टल गया।

बता दें कि पार्टी में पचास उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में पार्टी पचास उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का एलान कर सकती है। इसी दौरान केजरीवाल एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने पंजाब आएंगे। केजरीवाल 25 सितंबर को एक दिन के पंजाब दौरे पर आएंगे, लेकिन वह कहां जाएंगे, यह शेड्यूल अभी दिल्ली से नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed