Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Operation Sindoor first time international flight from Dubai land in Chandigarh Airport

Chandigarh: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चंडीगढ़ आई इंटरनेशनल फ्लाइट, 44 उड़ानों का हुआ आवागमन

Thu, 15 May 2025 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 May 2025 09:16 PM IST
सार

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को इंटरनेशनल फ्लाइड लैंड हुई है। वहीं पूरे दिन में 44 उड़ानों का आवागमन हुआ है। 

विज्ञापन
After Operation Sindoor first time international flight from Dubai land in Chandigarh Airport
flight - फोटो : istock

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हवाई यातायात सामान्य होने लगा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात में सुधार होने के साथ ही शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से उड़ानों का संचालन सामान्य होता जा रहा है। वीरवार को एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे तक 44 उड़ानों का आवागमन हुआ। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइट भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 
विज्ञापन


इनमें दुबई से इंटरनेशनल उड़ान शामिल भी शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया था। हालात सामान्य होने के बाद दुबई से पहली इंटरनेशनल उड़ान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची है। इसके अलावा मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, श्रीनगर, अहमदाबाद, इंदौर, पटना, धर्मशाला, लखनऊ और जयपुर से भी उड़ानों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने से पहले 104 उड़ानों का आवागमन
ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने से पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना तकरीबन 104 उड़ानों का आवागमन होता था। रोजाना तकरीबन 50 डोमेस्टिक फ्लाइट व 2 इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन भी हो रहा था। आंकड़ों की बात की जाए तो रोजाना तकरीबन 15 हजार के करीब यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ान के यात्रियों की संख्या भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed