फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After jammu kashmir uri army base camp attack buses rute diverted

जम्मू-कश्मीर के आर्मी बेस के हमले के बाद से बसों का रूट डायवर्ट

Thu, 22 Sep 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 22 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
After jammu kashmir uri army base camp attack buses rute diverted
पुलिस सुरक्षा में सदा-ए-सरहद बस - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में स्थित 12 आर्मी बेस पर लश्कर-ए-तैएबा के आतंकी हमले का असर सदा-ए-सरहद बसों पर बरकरार है। इस हमले से हिंदुस्तान-पाकिस्तान में बने टेंस माहौल से दिल्ली-लाहौर के बीच गुजरने वाले बसों के रूट डायवर्ट हैं। सोमवार के बाद बुधवार को भी सदा-ए-सरहद बसें करतारपुर-कपूरथला और नकोदर वाया से गंतव्य के लिए बढ़ीं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन


लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस को जिला पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम एस्कार्ट करके सदा-ए-सरहद बस को करतारपुर रोड से लाया गया। 11: 30 बजे न्यू ज्यूडीशियल  कांप्लेक्स नूरपुर दोनां से जालंधर पुलिस एस्कार्ट करके अगले गंतव्य तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लेकर गई।
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी निगरानी में कराया गया क्रास

After jammu kashmir uri army base camp attack buses rute diverted
सदा-ए-सरहद बस - फोटो : File Photo
काला संघिया में जालंधर रूरल की पुलिस ने बसों को एस्कार्ट किया। करीब दो घंटे जालंधर, जालंधर रूरल और  कपूरथला पुलिस की जान सांसत में रही। जबकि दोपहर दो बजे दिल्ली से लाहौर बस को काला संघिया से करतारपुर रोड पर बस को क्रास करवाया गया।  

इंस्पेक्टर जंग बहादुर  शर्मा ने बताया कि नूरपुर दोनां, करतारपुर चुंगी, आर्मी कैंटीन, डीसी चौक, पीर चौधरी रोड, बाईपास चौक, औजला फाटक, एसएसके फैक्टरी के बाहर चार-चार  पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। जबकि तीन स्कूटी पर छह लेडी पुलिस  कर्मी भी बसों की सुरक्षा में साथ-साथ चलती रहीं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद से सदा-ए-सरहद बस की खास सुरक्षा की जा रही है। सोमवार को भी दोनों बसें कपूरथला की सीमा से होकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed