फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after delhi now uttarpradesh and rajsathan impact to jat reservation haryana

जाट आरक्षण: दिल्ली के बाद यूपी-राजस्थान से कटा हरियाणा

Thu, 18 Feb 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
after delhi now uttarpradesh and rajsathan impact to jat reservation haryana

जाट आरक्षण आंदोलन की आग लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली के बाद अब यूपी और राजस्थान से हरियाणा कट गया है। इन दोनो राज्यों को जाने वाले रास्ते पूरी तरह से जाम कर दिए गए है।

विज्ञापन


वहीं रोहतक से लिंक होकर चलने वाली पानीपत, भिवानी, जींद, रेवाड़ी सभी जगह की ट्रेन रद हो गई है और इससे राजस्थान जाने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। इससे कई राज्यों के लोग सड़कों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर फंस गए है। इनमें बच्चे भी शामिल होने से परेशानी ज्यादा बढ़ती दिख रही है और किसी तरह समय बिताया जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा हर रोज ज्यादा कैद होता जा रहा है तो दूसरे राज्यों से कटने का सिलसिला भी रोजाना बढ़ रहा है। आरक्षण आंदोलन के कारण नेशनल हाइवे-10 को पहले दिन जाम किया गया था। लेकिन जिस तरह से यह आंदोलन बढ़ता जा रहा है और यह चौथे दिन में पहुंचा तो राजस्थान व यूपी भी हरियाणा से कटते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत और शामली जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह से बंद

after delhi now uttarpradesh and rajsathan impact to jat reservation haryana

यहां से रेलमार्ग पर पहले ही रोक दिया गया था तो अब हरियाणा से यूपी के बागपत और शामली जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह से बंद कर दिए गए। जबकि झज्जर और बहादुरगढ़ से दिल्ली होकर जाने वाले रास्ते पहले ही बंद कर दिए गए थे, जिनसे यूपी में पहुंचा जा सकता था।

हरियाणा से यूपी में ना पहुंचा जा सकता है और वहां से ना कोई यहां आ सकता है। इस तरह ही राजस्थान के लिए हो गया है। हरियाणा से राजस्थान के सभी ट्रेन रद कर दी गई है, क्योंकि यहां से दिल्ली होकर राजस्थान पहुंचा जा सकता था या यहां से रेवाड़ी होकर राजस्थान पहुंचा जा सकता है। इस कारण इन जगहों के सैंकड़ों वाहन हरियाणा में फंस गए है, जिनमें ऐसे ट्रक भी शामिल है जिनके सहारे यूपी और राजस्थान में सामान सप्लाई होता है।

वहीं अपने निजी वाहनों में काफी लोग भी फंसे हुए है और उनको कोई ऐसा रास्ता दिख भी नहीं रहा है कि जिससे उनको घर पहुंचने की आस जगे। हरियाणा में फंसे सभी को जाट आरक्षण आंदोलन खत्म होने का इंतजार है, जिससे वह अपने घरों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed