फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After betting in IPL match, two bookies were arrested for transacting money

आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने के बाद पैसों का लेन-देन कर रहे दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
After betting in IPL match, two bookies were arrested for transacting money
चंडीगढ़। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के बाद सोमवार शाम सेक्टर-38 स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास पैसों का लेन-देन कर रहे दो सट्टेबाजों का जिला अपराध प्रकोष्ठ ने दबोचा है। इनके पास से 17 लाख 47 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-63 निवासी राजू थापा और हितेश हंस के तौर पर हुई है। इस मामले में सेक्टर-45 निवासी मुख्य आरोपी संजय खुराना फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। राजू और हितेश को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार राजू थापा मुख्य आरोपी संजय खुराना का कैशियर है। वह मैच के दौरान कलेक्शन का काम करता था। वहीं, हितेश संजय खुराना का रिश्तेदार है। संजय के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेंद्र पटियाल को सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-38 स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास कुछ लोग आईपीएल मैच में लोगों की ओर से लगाए गए सट्टे के पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना के बाद पटियाल ने तुरंत एक टीम का गठन किया। टीम ने स्कूल के पास छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों के पास से मौके से 11 लाख 67 हजार 500 रुपये बरामद हुए। जब आरोपियों की कार की तलाशी ली गई तो उनसे 5 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह संजय खुराना के लिए काम करते हैं। राजू थापा पहले संजय के घर काम करता था। इसके बाद वह संजय के कैशियर के तौर पर काम करने लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
आरोपियों से करीब साढ़े 17 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ की जा रही है कि शहर में उनके साथ इस अवैध कारोबार में और कौन कौन शामिल है। अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-कुलदीप चहल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed