फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After 48 hours, clouds will thunder, hail will fall, mercury will also drop

Chandigarh News: 48 घंटे बाद गरजेंगे बादल, गिरेंगे ओले, पारा भी लुढ़केगा

Mon, 06 Apr 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
After 48 hours, clouds will thunder, hail will fall, mercury will also drop
चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि असली बदलाव 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इन दोनों दिनों के लिए आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 8 अप्रैल तक घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का तापमान 18 डिग्री से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से मौसम फिर साफ होना शुरू हो जाएगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 10 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed