{"_id":"655467e2bf7caafa440df703","slug":"advocates-protest-in-chandigarh-against-challan-by-traffic-police-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: साइकिल ट्रैक पर खड़े वाहनों के ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान, नाराज वकीलों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: साइकिल ट्रैक पर खड़े वाहनों के ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान, नाराज वकीलों ने लगाया जाम
Wed, 15 Nov 2023 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 05:25 PM IST
सार
वकीलों ने बताया कि चंडीगढ़ जिला अदालत और ज्यूडिशियल अकादमी के बीच खाली स्पेस में पार्किंग बन रही है। इसके निर्माण में अभी काफी वक्त लगेगा। पहले वहां कई वकीलों की गाड़ियां खड़ी होती थी। जिला अदालत के अंदर भी वकीलों की पार्किंग है, लेकिन उसके बावजूद वकीलों को कोर्ट परिसर के आसपास गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ जिला अदालत की इमारत के पीछे स्थित सेक्टर-43/42 की डिवाइडिंग रोड पर बने साइकिल ट्रैक पर गाड़ियां खड़ी करने पर पुलिस ने चालान काट दिया था। इसके विरोध में बुधवार को वकीलों ने चौक जाम कर दिया। मंगलवार को पुलिस की ओर से कई वकीलों के चालान काटे गए थे।
विज्ञापन
वकीलों ने मंगलवार को ही दी थी चेतावनी
मंगलवार को हुए चालान काटने का मैसेज वकीलों के मोबाइल पर आने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व कई पूर्व प्रधान डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन्स जज अरुणवीर वशिष्ट से मिलने पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि वकीलों के पास इस समय अपनी गाड़ियां खड़ी करने की पर्याप्त जगह नहीं हैं। ऊपर से पुलिस ने उनके चालान काटने शुरू कर दिए हैं। 5-10 वकीलों को तो चालान कटने के मैसेज भी आ गए हैं। इसके बाद वकीलों की ओर से चेतावनी दी गई थी कि अगर पुलिस उनके चालान काटना बंद नहीं करेगी तो उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ेगी। वकीलों की बात और समस्या सुनने के बाद सेशन्स जज ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को चंडीगढ़ पुलिस के सामने उठाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहाली में अनोखी चोरी: चमचमाती कार में आई दो युवतियां, घर के बाहर से गमले चुराकर ले गईं, वीडियो वायरल
विज्ञापन
तैयार हो रही नई पार्किंग
वकीलों ने बताया कि चंडीगढ़ जिला अदालत और ज्यूडिशियल अकादमी के बीच खाली स्पेस में पार्किंग बन रही है। इसके निर्माण में अभी काफी वक्त लगेगा। पहले वहां कई वकीलों की गाड़ियां खड़ी होती थी। जिला अदालत के अंदर भी वकीलों की पार्किंग है, लेकिन उसके बावजूद वकीलों को कोर्ट परिसर के आसपास गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील टोनी ने कहा कि जब तक पार्किंग का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वकीलों के लिए उनकी गाड़ी पार्क करने की कोई तो व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने चालान काटने जारी रखे तो वकील पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आएंगे।