{"_id":"62ab96530d8deb429e003cc9","slug":"advisor-dharampal-strict-on-broken-cycle-track-orders-to-fix-all-before-june-30-chandigarh-news-pkl453875111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे साइकिल ट्रैक पर सलाहकार धर्मपाल सख्त, 30 जून से पहले सभी को ठीक करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे साइकिल ट्रैक पर सलाहकार धर्मपाल सख्त, 30 जून से पहले सभी को ठीक करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 30 जून से पहले सभी साइकिल ट्रैक को ठीक करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि साइकिल ट्रैक और सड़क शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनकी जल्द से जल्द मरम्मत की जानी चाहिए। बीते दिनों प्रशासन के अधिकारियों और पार्षदों के बीच हुई बैठक में भी ये मुद्दा उठा था।
साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए शहर में साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट चल रहा है लेकिन कई लोगों का कहना है कि कई सेक्टरों में साइकिल ट्रैक की हालत खराब है, इसकी वजह से उन्हें साइकिल चलाने में समस्या आती है और मुख्य सड़क पर आना पड़ता है। बैठक में मुद्दा उठने के बाद सलाहकार धर्मपाल ने चीफ इंजीनियर सीबी ओझा से पूछा कि उनकी तरफ से साइकिल ट्रैक के मरम्मत का जो कार्य चल रहा है, वह कब तक पूरा होगा। इस पर चीफ इंजीनियर ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में काम चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने सलाहकार को बताया कि वह 30 जून तक काम खत्म कर देंगे। इस पर सलाहकार ने कहा कि 30 जून तक ट्रैक ठीक हो जाने चाहिए। गौरतलब है कि प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने करीब 210 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये का कुल खर्च आया है। हालांकि लोगों का आरोप है कि ट्रैक बनाने के बाद उनकी दोबारा सुध नहीं गई है। यही कारण है कि कहीं ट्रैक पर घास उग आई है, तो कहीं से वो टूट गए हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अभियान चलाकर ट्रैक के मरम्मत का कार्य कर रहे हैं।