फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   adventure sport parasailing started in pinjore

यहां शुरू हुई पैरासैलिंग, आप शौकीन हैं तो आएं

Sat, 02 Jan 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Sat, 02 Jan 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
adventure sport parasailing started in pinjore

सिविल एविएशन एरोडै्रम एवं इंस्टीट्यूट पिंजौर स्थित हवाई पट्टी में 8 वर्ष बाद आम लोगों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत पैरासैलिंग योजना आरंभ की गई।

विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन डीके पुनिया ने बताया कि सरकार द्वारा एडवेंचवर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें पिंजौर, हिसार और करनाल एयरोडै्रम में पैरासैलिंग, पैरागलाइडिंग स्पोटर्स शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


पिंजौर क्लब में स्पोर्ट्स क्लब के छात्रों को ही पहले पैरासैलिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी, जो वर्ष 2007 में बंद कर दी गई थी। अब आम लोग भी इस एडवेंचर खेल का मजा केवल 300 रुपये में ले पाएंगे। दूसरे फेज में पैरागलाईडिंग और तीसरे फेज में पैरामोटरिंग एडवेंचर शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामोटरिंग के लिए 2 सीटर पैरामोटरिंग विमान की जरूरत होती है। प्रस्ताव मंजूरी कि लिए सरकार को भेजा गया है। अब लोगों को मनाली जैसी दूर-दराज जगहों पर पैरामोटरिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा पिंजौर में ही मिलेगी।

आज कैप्टन केआई सिंह ने एजाज-उल-हक को पैरासैलिंग से पहली उड़ान भरवाई। एजाज ने बताया कि बहुत ही रोमांचक क्षण था जब वह जमीन से लगभग 150 फुट ऊंचाई पर उड़ रहा था। पिंजौर का मौसम भी पैरासैलिंग के लिहाज से बहुत अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed