फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admissions will be held in Haryana in class IX to 12 by August 15

Admission Update: हरियाणा में नौवीं से 12वीं कक्षा में 15 अगस्त तक हो सकेंगे दाखिले, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 30 Jul 2022 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 12:22 AM IST
सार

मॉडल स्कूलों को अपने प्रत्येक छात्र को 11वीं कक्षा में दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Admissions will be held in Haryana in class IX to 12 by August 15
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक अब 15 अगस्त तक दाखिले हो सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने दाखिलों को लेकर शुक्रवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दाखिला लेने के लिए बच्चों के लगातार स्कूलों में पहुंचने पर विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मॉडल संस्कृति स्कूल दसवीं में कम प्रतिशत वाले बच्चों को 11वीं में दाखिला देने से मना नहीं करेंगे।

विज्ञापन

 
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से निर्देशों के पालन करने का आदेश दिया है। संस्कृति मॉडल स्कूल दाखिलों को लेकर सीबीएसई के निर्देशों का पालन करेंगे। चूंकि, इनकी संबद्धता सीबीएसई के साथ है। इन पर स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन


महावीर सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिलों को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। कुछ स्कूलों के 11 वीं में कम प्रतिशत अंकों के चलते दाखिला देने से मना करने की भी सूचनाएं मिली हैं। उन्होंने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। मॉडल स्कूलों को अपने प्रत्येक छात्र को 11वीं कक्षा में दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed