Chandigarh News: 11वीं के दाखिले शुरू, कुल 13570 सीटें, 4398 आए आवेदन
छात्रों को उनके पसंद के स्कूल और विषय 10वीं में आए अंकों के अनुसार बनी मेरिट के आधार पर अलॉट होंगे। उम्मीदवारों को किसी भी तरह की टेक्निकल परेशानी आती है तो इसके लिए प्रॉस्पेक्टस में 10 शिक्षकों के नंबर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सोमवार को 11वीं कक्षा के दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन नौ अगस्त शाम पांच बजे तक कर सकते हैं। शहर के 42 सरकारी स्कूलों में इस बार 11वीं की 13570 सीटें हैं। इसमें 3080 विज्ञान, 1980 कॉमर्स, 6780 ह्यूमैनिटिज और 1790 वोकेशनल कोर्स की हैं। कुल 39 स्कूल को-एड और तीन लड़कियों के स्कूल हैं। विभाग के पास सोमवार शाम सात बजे तक कुल 4398 आवेदन आए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं के दाखिले ऑनलाइन माध्यम में ही करवाए जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को http://chdeducation.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये रहेगी। सभी विषयों के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।
छात्रों को उनके पसंद के स्कूल और विषय 10वीं में आए अंकों के अनुसार बनी मेरिट के आधार पर अलॉट होंगे। उम्मीदवारों को किसी भी तरह की टेक्निकल परेशानी आती है तो इसके लिए प्रॉस्पेक्टस में 10 शिक्षकों के नंबर दिए गए हैं। इन शिक्षकों को विभाग की ओर से छात्रों की मदद के लिए ड्यूटी दी गई है।
स्पोर्ट्स कैटेगरी में इन स्कूलों में है रिजर्वेशन
- स्कूल सीट खेल लड़के/लड़कियां
- 1. जीएमएसएसएस - 37 बी 10 फुटबाल लड़के
- 2. जीएमएसएसएस-37 डी 02 हॉकी लड़के
- 3. जीएमएसएसएस-37 डी - 02 रॉइंग लड़के
- 4. जीएमएसएसएस-37डी 05 बॉक्सिंग लड़के
- 5. जीएमएसएसएस-35 04 क्रिकेट लड़के
- 6. जीजीएमएसएसएस-18 01 बॉक्सिंग लड़कियां
- 7. जीजीएमएसएसएस-18 01 रॉइंग लड़कियां
यहां से ले सकते हैं टेलिफोनिक गाइडेंस
पहली बार शिक्षा विभाग ने शहर के स्कूलों के छात्रों के लिए यह सुविधा बनाई गई है कि उन्हें साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं होगी। वे स्कूल में जाकर शिक्षकों की मदद से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार के अंकों के आधार पर विषय और स्कूल चयन को लेकर भी शिक्षक मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से टेलिफोनिक गाइंडेस के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए निम्ननिखित स्कूलों में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक फोन कर मदद ले सकते हैं।
- स्कूल प्राचार्य फोन नंबर
- जीएमएसएसएस-10 जैसमीन जोष 0172-2740146
- जीजीएमएसएसएस-18 राजबाला 0172-2700237
- जीएमएसएसएस-28 रेणु शर्मा 0172-2679015
- जीएमएसएसएस-35 देवेंद्र सिंह 0172- 2676006
ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 9 अगस्त, शाम 5 बजे
- प्रॉविजनल कॉमन मेरिट लिस्ट: 12 अगस्त, सुबह 11 बजे
- उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन आब्जेक्शन: 12 अगस्त साढ़े 11 बजे से 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक
- स्कूल और विषयों के साथ अलॉटमेंट लिस्ट: 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे
- फीस जमा करने की तिथि: 19 अगस्त दोपहर एक बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक
- कक्षाएं शुरू होने का समय: 23 अगस्त