फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission in 11th: From today till 17th September, students will be able to make changes in the form

11वीं में दाखिला : आज से 17 सितंबर तक विद्यार्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव

Tue, 12 Sep 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Admission in 11th: From today till 17th September, students will be able to make changes in the form
चंडीगढ़। शहर के 43 सरकारी स्कूल में 11वीं दाखिले के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थी 12 से 17 सितंबर तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। 22 सितंबर को शिक्षा विभाग तीसरी काउंसलिंग के तहत संकाय अनुसार स्कूल आवंटन सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी की अधिसूचना में स्पष्ट किया कि तीसरी काउंसलिंग में उन बच्चों को दाखिला मिलेगा जिनका पहली दो काउंसलिंग में नाम नहीं आया है। विद्यार्थी 17 सितंबर तक स्कूलों में उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी पसंद के स्कूल भर सकते हैं। काउंसलिंग में कोई भी नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है उन्हें इस बार स्कूल और संकाय बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग में पहले शहर के सरकारी स्कूल से पास हुए बच्चों को दाखिला मिलेगा और उसके बाद अन्य विद्यार्थियों को। स्कूलों में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी के लिए विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://www.chdeducation.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की खास तिथि

फॉर्म में बदलाव करने की तारीख - 12 सितंबर
फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख - 17 सितंबर
स्कूल आवंटन सूची जारी करने की तारीख - 22 सितंबर

बॉक्स
11वीं कक्षा में संकाय अनुसार उपलब्ध सीटें

संकाय उपलब्ध सीटें
विज्ञान मेडिकल 113
विज्ञान-नॉन मेडिकल 459
काॅमर्स 44
कला 372
स्किल कोर्स 395
कुल सीटें 1583
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed