{"_id":"65650270e2892e7e2e0276f9","slug":"administrator-will-inaugurate-vlt-and-emergency-alert-system-today-chandigarh-news-c-16-sml1026-293373-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासक आज करेंगे वीएलटी एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासक आज करेंगे वीएलटी एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का उद्घाटन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम शुरू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला यूटी बन गया है। यहां बने कंट्रोल रूम से हर सेकेंड 3300 से ज्यादा कॉमर्शियल वाहनों को ट्रैक किया जा रहा है। एसटीए के पास लाइव लोकेशन, रफ्तार, इंजन स्टेटस की भी जानकारी पहुंच रही है। मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन करेंगे। सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए निर्भया फंड के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश अनुसार ही यह व्यवस्था शुरू की गई है। सेक्टर-18 के कंट्रोल रूम में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें चंडीगढ़ समेत देश के किसी भी हिस्से में चल रही चंडीगढ़ में पंजीकृत गाड़ी को लाइव देखा जा रहा है। गाड़ी की हिस्ट्री को ट्रैक किया जा सकता है। कोई वाहन ओवरस्पीडिंग करती है तो स्क्रीन पर मैसेज फ्लैश हो जाता है। सिस्टम पर यह भी साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी किस रफ्तार पर दौड़ रही है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 से जोड़ा गया है। जब भी पैनिक बटन किसी भी व्यक्ति की ओर से दबाया जाता है तो सैटेलाइट के माध्यम से 112 पर एक सिग्नल प्राप्त होता है और संकट में जुड़े व्यक्ति से पुलिस सतर्क होकर रिस्पांस करती है।
इससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी। अगर किसी चालक ने डिवाइस से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो एसटीए में इसका भी अलर्ट पहुंच रहा है। किसी भी गाड़ी में कोई सवारी पैनिक बटन को दबाती है तो अलर्ट का मैसेज एसटीए कंट्रोल रूम के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में भी जा रहा है। पैनिक बटन दबाते ही एसटीए और पुलिस के सिस्टम में सायरन बजने लगता है। एसटीए पुलिस को अलर्ट करती है। अलर्ट के साथ ही गाड़ी का नंबर, समय आदि की जानकारी भी आ जाती है। पुलिस की ओर से चालक को संपर्क किया जाता है और कारण पूछा जाता है।