फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration's appeal- Do not give alms to beggars, do not buy things from children at the lights

Chandigarh News: प्रशासन की अपील- भिखारियों को न दें भीख, न लाइटों पर बच्चों से खरीदें सामान

Sat, 19 Oct 2024 05:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Administration's appeal- Do not give alms to beggars, do not buy things from children at the lights
चंडीगढ़। शहर में बढ़ती भिक्षावृत्ति को देखते हुए प्रशासन ने आठ दिवसीय जागरूकता अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 21 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे भिखारियों को भीख न दें या सड़क पर बच्चों से सामान न खरीदें, क्योंकि इससे बाल श्रम और मानव तस्करी को बढ़ावा मिल सकता है। इसके बजाय वे सर्दियों की आवश्यक वस्तुएं जैसे नए मोजे, दस्ताने, जूते, मफलर, स्कार्फ और स्कूल की सामग्री सेक्टर-26 में नारी निकेतन, सेक्टर-15 और 43 के वृद्धाश्रम और सेक्टर-39 में स्नेहालय में स्थित ‘नेकी की दीवार’ स्थानों पर दान करें। बताया गया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ भिक्षावृत्ति और बाल श्रम जैसे मुद्दों को हल करना ही नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज में गहरी समझ विकसित करना भी है। विभिन्न विभाग जन जागरूकता के लिए शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक फ्लैश मॉब और आबकारी विभाग द्वारा नागरिकों और असुरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। अभियान के तहत, चंडीगढ़ पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला बाल संरक्षण इकाई और संघ शासित प्रदेश बाल संरक्षण समिति द्वारा बचाव अभियान भी चलाए जाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से छात्रों के साथ भिक्षावृत्ति से जुड़े जटिल मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed