फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration will give shops on lease to jobbers in new market

Chandigarh News: नई मंडी में आढ़तियों को लीज पर दुकानें देगा प्रशासन

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Administration will give shops on lease to jobbers in new market
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के आढ़तियों के लिए राहत भरी खबर है। मंडी से आढ़तियों को शिफ्ट कर सेक्टर-39 शिफ्ट करने काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए प्रशासन यूटी की पॉलिसी तैयार कर रहा है। फिलहाल प्रशासन आढ़तियों को लीज पर दुकानें आवंटित करेगा। स्थायी दुकानें देने के लिए प्रशासन ने केंद्र के पास फाइल भेजी है। वहां से निर्णय होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी को सेक्टर-26 से 39 में शिफ्ट किया जाना है। ऐसे में कितने आढ़तियों को दुकानें आवंटित करनी हैं और कितने फेज में शिफ्टिंग होनी है, इसकी योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा वहां मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी। इसमें शौचालय, पेयजल और कैंटीन आदि शामिल हैं। इस माह पॉलिसी बनाकर अगले साल मंडी को शिफ्ट करने के लिए डीसी ने संयुक्त सचिव राजीव तिवारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
वर्ष 2015 में हुआ था शिलान्यास
सितंबर-2015 में सेक्टर-39 में नई मंडी का शिलान्यास किया गया था। प्रशासन ने फरवरी 2016 तक मंडी को शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा था। इस दौरान आढ़तियों को स्थायी दुकानें देने की बात आई तो केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मांगी गई लेकिन इसकी फाइल अब तक लंबित है। बढ़ते व्यापारियों के दबाव और सेक्टर-26 में यातायात की अव्यवस्था के बाद इसे यूटी की पॉलिसी के आधार पर ही शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
92 दुकानों का आवंटन हो सकता है यहां
नई मंडी 75 एकड़ में बनी है। सेक्टर-26 की मंडी से यह तीन गुना बड़ी है और यहां 92 दुकानें बनाई गईं हैं। यहां दुकानदारों के लिए 105 फीट चौड़ा और 850 फीट लंबा प्लेटफॉर्म भी बनाया गया है। इस पर 9 करोड़ 4 लाख रुपये खर्चा आया था। इस कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये का कर्जा भी लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed