{"_id":"63b1dbd618b9b6097f37987a","slug":"administration-serious-on-the-safety-of-children-now-anganwadi-centers-will-also-be-audited-chandigarh-news-pkl473087429","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन गंभीर, अब आंगनबाड़ी केंद्रों का भी होगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन गंभीर, अब आंगनबाड़ी केंद्रों का भी होगा ऑडिट
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) की तरफ से सभी सरकारी स्कूलों में कराए गए चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट की आखिरी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग ने शिक्षा विभाग को सौंप दी है। साथ ही फैसला लिया है कि शहर के सभी 450 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा।
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल पेड़ गिरने से छात्रा हीराक्षी की मौत के बाद समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार ने सीसीपीसीआर को सभी सरकारी स्कूलों में चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया था। ऑडिट इसलिए कराया गया ताकि भविष्य में स्कूलों में बच्चों के साथ ऐसा कोई हादसा न हो। सीसीपीसीआर ने एक एजेंसी की मदद से स्कूलों में ऑडिट कराया, जिसकी रिपोर्ट बीते दिनों प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को सौंपी गई। उनकी मौजूदगी में ही समाज कल्याण विभाग ने शिक्षा विभाग को यह रिपोर्ट सौंपी ताकि उसमें जो भी सुझाव दिए गए हैं उसके आधार पर विभाग कमियों को दूर कर सके।
समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार ने बताया कि रिपोर्ट सौंपने के साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा ताकि बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी निजी स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह एजेंसी की मदद से अपने स्कूलों में चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट कराएं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर कराया गया यह ऑडिट देश में अपने आप में पहला है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कई कमियों को सुधारने का दिया गया सुझाव
ऑडिट रिपोर्ट में काफी विस्तार से शहर के सरकारी स्कूलों की स्थिति के बारे में बताया गया है। पेरीफेरी के कुछ स्कूलों में व्यवस्थाओं को ठीक करने का सुझाव दिया गया है। कई स्कूलों की दीवार को ऊंची करने, वर्षों पुराने पेड़ों की छंटाई करने, स्कूल में साइन बोर्ड लगाने समेत कई तरह के सुझाव दिए गए हैं। ऑडिट करने के लिए समाज कल्याण, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, शिक्षा, नगर निगम, वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों की एक टीम भी गठित की गई थी।
आठ जुलाई को हादसे में गई थी हीराक्षी की मौत
आठ जुलाई 2022 को सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में लंच के समय करीब 250 साल पुराना एक हेरिटेज पेड़ गिर अचानक गया, जिस वक्त पेड़ गिरा बहुत से बच्चे उसके नीचे बैठकर लंच कर रहे थे। हादसे में छात्रा हिराक्षी की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्कूल की एक सहायिका शीला भी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी जो बच्चों को बचाने का प्रयास कर रही थी। हादसे के कुछ घंटे बाद ही समाज कल्याण विभाग ने ऑडिट का आदेश दिया था।