{"_id":"6001fdef8ebc3e2e7841a5b7","slug":"administration-has-made-several-mhc-houses-a-containment-zone-chandigarh-news-pkl400804627","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने एमएचसी के कई घरों को बनाया कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने एमएचसी के कई घरों को बनाया कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वीरवार को मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के कई घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इस इलाके में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
प्रशासन ने आदेश जारी कर मनीमाजरा स्थित मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के मकान नंबर- 5007/3, 5008/3, 5009/3, 5010/3, 5011/3 और 5012/3 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी में निगम आयुक्त, डीसी, एसएसपी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक शामिल हैं। इनकी सलाह के बाद ही इन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग की जाएगी।