फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration created four new containment zones

प्रशासन ने बनाये चार नए कंटेनमेंट जोन

Thu, 31 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Administration created four new containment zones
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को चार नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ किसी अन्य के जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा घोषित किए गए नए कंटेनमेंट जोन में कई सेक्टरों के मकान शामिल हैं। प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-22 के मकान नंबर-3618 और 3619, सेक्टर-34 के 1831 से 1834, सेक्टर-41 के 981 से 983 और सेक्टर-50 के प्रोग्रेसिव सोसाइटी के मकान नंबर-1562 से 1567 तक के मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी में नगर निगम के कमिश्नर, डीसी, एसएसपी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक शामिल हैं। इनकी सलाह के बाद ही इन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed