{"_id":"5a7ca2b14f1c1ba0268b923b","slug":"aditya-insan-not-arrested-yet-letter-to-aims","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Aditya Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अब तक फरार एम्स के पूर्व स्टूडेंट डॉ. आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। आईजी ममता सिंह ने कहा कि आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तमाम कोशिशें कर रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी एम्स का पूर्व स्टूडेंट रह चुका है, इसलिए एम्स को भी पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है। एम्स सहित देश के अन्य संस्थानों व आम लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी आदित्य इंसा के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे। आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया सहित तमाम तकनीकों की मदद ली जा रही है।
हिंसा के बाद करीब साढ़े पांच महीने से फरार आदित्य इंसा को हिंसा मामले का मास्टरमाइंड होने की वजह से मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में नाम भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी के वारंट भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तीन बार जारी वारंट की मियाद खत्म होने तक भी अगर आदित्य इंसा की गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो आरोपी को भगौड़ा घोषित किया जाएगा।