फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adani Power will supply 16 percent less power to Haryana

Haryana: गर्मी शुरू होते ही हरियाणा को बड़ा झटका, इस बार 16 फीसदी कम बिजली आपूर्ति करेगी अदाणी की कंपनी

Wed, 01 Mar 2023 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Mar 2023 11:53 PM IST
सार

अदाणी पावर ने अपने मुंद्रा संयंत्र से पैदा होने वाली 720-720 मेगावाट बिजली हरियाणा की दो डिस्कॉम को आपूर्ति का खरीद समझौता किया था। अब इस समझौते को संशोधित कर आपूर्ति की जाने वाली बिजली 600-600 मेगावाट कर दी है।

विज्ञापन
Adani Power will supply 16 percent less power to Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी के दस्तक देते ही हरियाणा में बिजली का संकट गहराने के संकेत मिलने लगे हैं। अदाणी पावर ने हरियाणा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। बिजलीघरों में कोयले के संकट को देखते हुए कंपनी ने हरियाणा को आपूर्ति की जाने वाली बिजली में 16 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। इसके लिए अदाणी पावर हरियाणा सरकार के साथ हुए बिजली खरीद समझौते में संशोधन कर रही है। कंपनी ने कहा कि अगर हरियाणा को अधिक बिजली चाहिए तो उसे आयातित कोयले से पैदा हुई बिजली के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है, ऐसे में बिजली की मांग इस साल ज्यादा रहेगी। इस मुश्किल समय में अदाणी के इस फैसले का असर हरियाणा के उद्योगों और शहरी उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर ने हरियाणा की दोनों उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को बिजली की आपूर्ति घटाने का फैसला किया है। कंपनी ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के साथ हुए बिजली खरीद समझौते में संशोधन करते हुए इसे 712 मेगावाट से घटाकर 600 मेगावाट प्रति डिस्कॉम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौर हो कि अदाणी पावर ने अपने मुंद्रा संयंत्र से पैदा होने वाली 720-720 मेगावाट बिजली हरियाणा की दो डिस्कॉम को आपूर्ति का खरीद समझौता किया था। अब इस समझौते को संशोधित कर आपूर्ति की जाने वाली बिजली 600-600 मेगावाट कर दी है। ऐसे में हरियाणा को 1424 मेगावाट के स्थान पर रोजाना 1200 मेगावाट बिजली मिलेगी। कंपनी ने कहा कि घरेलू कोयले की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस समझौते की शर्तों को संशोधित करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आठ हजार मेगावाट बिजली की है मांग
इस समय प्रदेश में आठ हजार मेगावाट बिजली की मांग चल रही है लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा वैसे-वैसे बिजली की मांग और बढ़ेगी। इस समय प्रदेश की कुल क्षमता 13 हजार मेगावाट तक की है। गर्मी के पीक सीजन जून और जुलाई में यह मांग 13 हजार तक के आंकड़े को छू सकती है। इस बार समय से पहले ही गर्मी आने और उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से मांग 13500 मेगावाट तक जा सकती है। इसलिए अदाणी पावर से प्रदेश को कम बिजली की आपूर्ति होने से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed