{"_id":"63fc7fb4325192bf0d062ba3","slug":"actress-shilpa-shetty-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं अमृतसर, परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं अमृतसर, परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
Mon, 27 Feb 2023 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:32 PM IST
सार
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार को अमृतसर पहुंचीं और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी भी साथ थे।
विज्ञापन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ सोमवार दोपहर बाद श्री हरमंदिर साहिब जी में नतमस्तक होने पहुंचीं। शिल्पा ने कहा कि गुरु घर के प्रति उसके मन में अथाह श्रद्धा है। जब भी अमृतसर व पंजाब आती हैं तो श्री हरमंदिर साहिब जी में जरूर माथा टेकती हैं। यहां उन्हें मानसिक शांति व आत्मीय ऊर्जा मिलती है। यहां आस्था खींच कर लाती है। कड़ाह प्रसाद उन्हें बहुत ही अधिक पसंद है।
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब जी में सुकून का एहसास होता है। शिल्पा ने बताया कि वह जल्द ही दोबारा बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं और उस फिल्म में वह एक पंजाबन का किरदार अदा करेंगी। शिल्पा और शमिता शेट्टी श्री दरबार साहिब जी में माथा टेककर अपने व परिवार के सुख शांति की अरदास की।
विज्ञापन
शिल्पा ने बताया कि जल्द ही उनकी नई फिल्म सुक्खी आने वाली है। इसमें उन्हें बेहतरीन किरदार मिला है। वह एक पंजाबन जट्टी बनकर पर्दे पर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह मुंबई में चाहे डाइट की तरफ ध्यान देती हैं लेकिन अमृतसर आकर वह सब खाती हैं। होटल में पहले से ही अमृतसरी कुलचा और सरसों का साग व मक्की की रोटी का ऑर्डर दिया जा चुका है। पंजाबी भोजन की वह दीवानी हैं। अमृतसरी भोजन मुंबई में नहीं मिलता है। वह यहां का खाना हमेशा मिस करती हैं।
विज्ञापन