फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   actor anupam kher says about pakistan actors and JNU issue

पाक कलाकारों और जेएनयू के मुद्दे पर पहली बार ये बोले अनुपम खेर

Thu, 13 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
actor anupam kher says about pakistan actors and JNU issue
अनुपम खेर वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे
एक्टर, डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुपम खेर ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को फिल्मों में काम करने से रोकने भारत-पाकिस्तान के बीच समस्या का हल नहीं निकलेगा।
विज्ञापन


वीरवार को अमृत गुप्ता की नई किताब  ‘टू ग्रेट मास्टर्स ’ के विमोचन के लिए अनुपम खेर वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे। अमृत गुप्ता ने टू ग्रेट मास्टर्स के बारे में बताया कि यह पुस्तक दो गुरुओं स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद की जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन


इस मौके पर अनुपम खेर ने अपने फिल्मी सफर से लेकर भारत- पाक के बीच जारी तनाव और अपने बचपन पर चर्चा की। अनुपम खेर ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने से रोकना  समस्या का हल नही हैं। इस तरह से पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया जा सकता। कला एक अलग चीज है। इसकी कोई दीवार नहीं है। कलाकार अपने अभिनय के जरिए एक-दूसरे के संस्कृति को दर्शकों केसामने रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकना ओछी हरकत

actor anupam kher says about pakistan actors and JNU issue
अमृत गुप्ता की नई किताब ‘टू ग्रेट मास्टर्स ’ का विमोचन करते अनुपम खेर
एक सवाल के जवाब में फिल्म अभिनेता ने कहा कि दशहरा पर्व केमौके पर प्रधानमंत्री मोदी के जय श्री राम बोलने पर क्या बुराई है। विजयदशमी का मौका था, इस त्योहार पर जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे?  वहीं उन्होंने जेएनयू में कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने को ओछी हरकत बताया और कहा कि कुछ लोग छोटी से प्रसिद्धि पाने और मीडिया में छाए रहने के लिए इस तरह की हरकत करते हैं।

परिवार में कम्यूनिकेशन गेप कम होना चाहिए
अनुपम खेर ने कहा वह शिमला में मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक ही कमरे में परिवार के सभी लोग रहते थे। उन्होंने कहा कि आजकल परिवार के सदस्यों के बीच कम्यूनिकेशन गैप बढ़ता जा रहा है। परिवार के मुखिया को इस गैप को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed