फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activities of drones sending drugs from across border to India have increased in Winter Season

Punjab: धुंध का लाभ उठा रहे पाक तस्कर, छोटे ड्रोन से तस्करी में आई तेजी, बीएसएफ ने भी गश्त बढ़ाई

Tue, 19 Dec 2023 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

भारत पाक सीमा के पास कंटीली तार व आसपास के क्षेत्र में सूर्य ढलते ही गहरी धुंध पड़नी शुरू हो जाती है, जो सारी रात व सुबह तक व कई बार बाद दोपहर तक बनी रहती है। इसको मुख्य रख पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाक तस्करों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Activities of drones sending drugs from across border to India have increased in Winter Season
बीएसएफ को मिला ड्रोन। - फोटो : फाइल

विस्तार

सर्दी का मौसम शुरू होते ही सीमा पर से भारत की ओर नशा भेजने वाले ड्रोन की गतिविधियों में तेजी आ गई है। अधिक धुंध होने के कारण कई बार ड्रोन की रेंज विभिन्न सुरक्षा उपकरण सही ढंग से पकड़ नहीं पाते हैं, जिस का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के नशा तस्कर ड्रोन से नशा सामग्री भेजने की गतिविधियां सर्दी में तेज कर देते हैं।

विज्ञापन


पिछले दस दिनों में पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन भेजने की संख्या बढ़ा दी गई है। अब पाकिस्तानी तस्करों की ओर से धुंध का फायदा उठाते हुए पहले के मुकाबल छोटे ड्रोन भेजे जा रहे हैं, जो हाल ही में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से चलाए संयुक्त अभियान के दौरान पकड़े व गिराए गए हैं। पाक तस्करों की इन नीतियों के चलते बीएसएफ समेत सभी केंद्र व राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


भारत पाक सीमा के पास कंटीली तार व आसपास के क्षेत्र में सूर्य ढलते ही गहरी धुंध पड़नी शुरू हो जाती है, जो सारी रात व सुबह तक व कई बार बाद दोपहर तक बनी रहती है। इसको मुख्य रख पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाक तस्करों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। सीमा के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और बीएसएफ की नफरी बढ़ाई गई है। वहीं, रात्रि गश्त भी सीमांत इलाकों में तेज कर दी गई है। बीएसएफ की सीमा के पास घुड़सवार सिपाहियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। कुछ सीमांत इलाके ऐसे हैं, जहां पैदल या वाहन की मदद से गश्त असंभव है। उन बीओपीज पर घुड़सवार सिपहियों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिनों में 12 करीब ड्रोन गिराए
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 18 दिनों में 12 के करीब ड्रोन बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने गिराए और पकड़े हैं। 16 किलोग्राम से अधिक हेरोइन भी सुरक्षा एजेंसियों ने जब्त की है। अब पाक तस्करों ने नई नीति अपनाते हुए छोटे ड्रोनों की मदद से नशीला पदार्थ बढ़ी धुंध के कारण भेजने शुरू कर दिया है। 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के चलते पाक तस्करों की प्रत्येक योजना को विफल किया जा रहा है। एक दिन पहले बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक छोटा ड्रोन जो चीन का बना हुआ था उसे मार गिराया और साढ़े तीन करोड़ रुपये की हेरोइन भी बरामद की है। अब अटारी में भी एक छोटा ड्रोन काबू किया गया है। 


सीमांत गांवों में बीएसएफ की ओर से गठित की गई विलेज डिफेंस कमेटियों की वर्किंग भी काफी सहायक सिद्ध हो रही है। इन कमेटियों की रिपोर्ट के चलते सुरक्षा एजेंसियां यहां पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों में भेजे जाने वाले ड्रोनों को मार गिराने में सफल हो रही है। वहीं, ड्रोनों के माध्यम से भारतीय इलाके में फैंके गए नशीले पदार्थों को भी भारतीय तस्कर ले पाने में असफल साबित हो रहे है। बीएसएफ, पंजाब पुलिस और विलेज डिफेंस कमेटियों का तालमेल सीमांत इलाकों में नशा तस्करों के नेटवर्क को उखाड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed