फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activists were targeted and attacked: Dhanda

कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमला किया गया : ढांडा

Sun, 24 Mar 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Activists were targeted and attacked: Dhanda
पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा-देश में तानाशाही का माहौल है। विरोधी पार्टियों के नेताओं को झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है।

कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन करे, उसके साथ तानाशाह जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा- कुरुक्षेत्र में आप के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं। प्रदर्शन में 57 लोग घायल हुए हैं। किसी के सिर फोड़े तो किसी के हाथ में फ्रैक्चर है। हरियाणा पुलिस की ओर से यह बर्बरता की गई है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच की मांग की। अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में बंद किया गया है। इनके पास कोई भी सुबूत नहीं है, इनके पास कोई भी कानूनी अधिकार नहीं था। इसके बावजूद रात के अंधेरे में सिटिंग सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- एक बार तो ऐसा लगा कि पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओं की हत्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के डीएसपी को पुलिस की आपसी लड़ाई में चोट लगी है। वीडियो में भी नजर आ रहा है कि वाटर कैनन का मुंह पुलिस के कर्मचारियों की तरफ हो गया था। इस पर वे भद्दी भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं। उसी का बदला लेने के लिए जब वे लाठीचार्ज कर रहे थे तो वाटर कैनन से सीधे उन पर हमला किया गया। वो औंधे मुंह जाकर सड़क पर गिरे। आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उनकी चोट से कोई भी लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed