फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will be taken against farmers stopping candidates during campaign in Punjab Loksabha Election

Loksabha Election: पंजाब में प्रत्याशियों को प्रचार से रोक रहे किसानों पर चुनाव आयोग सख्त, कार्रवाई  के आदेश

Fri, 10 May 2024 08:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 08:29 AM IST
सार

भाजपा की पटियाला से प्रत्याशी परनीत कौर की चुनावी रैली में किसानों ने उनके काफिले का घेराव किया, तब एक किसान की चक्कर आकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई थी। किसानों ने भाजपा नेता को मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने भाजपा नेता पर केस दर्ज कर लिया। इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीईओ सिबिन सी को लिखित शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Action will be taken against farmers stopping candidates during campaign in Punjab Loksabha Election
बठिंडा में आप नेताओं के विरोध में लगे फ्लैक्स - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में प्रचार के दौरान भाजपा, आप, शिअद व कांग्रेस के प्रत्याशियों को रोक रहे किसानों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश पंजाब के निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने प्रदेश के डीसी, पुलिस कमिश्नर व एसएसपी के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन


सीईओ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। सीईओ ने जिलों के अधिकारियों को किसान आंदोलनकारियों को प्रत्याशियों का रास्ता रोकने, चुनाव प्रचार में बाधा डालने से रोकने और बिना अनुमति कहीं भी धरना-प्रदर्शन करने से रोकने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि किसान बिना इजाजत के प्रदर्शन और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीईओ ने कहा है कि सभी डीसी धारा-144 का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं
सिबिन सी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वह इन निर्देशों को सही अर्थों में लागू करें और चुनाव प्रचार में विघ्न डालने की कोई घटना सामने आती है, तो उसे गंभीरता के साथ लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के ध्यान में लाया जाए। 

वहीं, सीईओ ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सिबिन सी ने किसान जत्थेबंदियों को अमन-कानून की स्थिति बनाई रखने और राज्य भर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की चुनाव मुहिम में विघ्न न डालने की अपील की है। बैठक में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल मौजूद रहे।


प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें अधिकारीः सिबिन सी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वीरवार को सभी डिप्टी कमिशनरों-कम-जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक समान माहौल बनाने के लिए कहा है। सीईओ ने कहा कि उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला चुनाव विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। चुनाव प्रचार में विघ्न डालने की कई घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसी घटनाएं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed