फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action taken against encroachment in Motor Market, three scooters and nine vehicles seized

Chandigarh News: मोटर मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, तीन स्कूटर व नौ वाहन जब्त

Thu, 12 Mar 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachment in Motor Market, three scooters and nine vehicles seized
मनीमाजरा। मोटर मार्केट में सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रिपेयर किए जा रहे तीन स्कूटर और डंप पड़ी नौ गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों में एक महिंद्रा पिकअप भी शामिल है। इंस्पेक्टर ललित त्यागी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मैकेनिकों के जैक, रबिंग मशीन, कटर समेत अन्य उपकरण भी कब्जे में ले लिए। मौके पर 24 चालान भी काटे गए। मस्जिद के पास सड़क किनारे खड़ी तीन रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर लाइसेंसधारी वेंडरों को वेंडर जोन में बैठाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग सड़क पर ही काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed