फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action plan ready: Judges will settle eight thousand cases

एक्शन प्लान तैयार : जज निपटाएंगे आठ हजार मामले

Mon, 20 Jan 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Action plan ready: Judges will settle eight thousand cases
चंडीगढ़। जिला अदालत में मौजूदा समय में 18 जनवरी 2025 तक कुल 1,01,963 केस पेंडिंग है। कई सालों से अदालत में विचाराधीन इन मामलों को जल्द खत्म करने के लिए मैनेजमेंट एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत जिला अदालत में तैनात सभी 29 सीटिंग जजों द्वारा वर्ष 2025 में निपटाए जाने वाले मामलों की लिस्ट तैयार कर ली है। इनमें अधिकतर मामले नागरिक और आपराधिक से ही जुड़े हैं। एक्शन प्लान में करीब आठ हजार मामले रखे गए हैं, जिन्हें निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

अगर रिकाॅर्ड पर नजर डाली जाए तो सीबीआई अदालत द्वारा एक्शन प्लान के तहत इस साल में भ्रष्टाचार से जुड़े 10 विचाराधीन मामलों को फाइनल कर उनमें फैसला सुनाया जाएगा। इनमें वर्ष 2015 के सीबीआई नई दिल्ली बनाम इंद्रजीत सिंह व अन्य के खिलाफ विचाराधीन मामला, सीबीआई बनाम रामचंद्र मीणा, सीबीआई बनाम रविंद्र कुमार, सीबीआई बनाम परवीन कुमार, सीबीआई बनाम गुरदीप, राजकुमार, श्रवण कुमार भाटिया, राम कुमार और राजकुमार शर्मा के खिलाफ बनाम सीबीआई चल रहे मामलों को फाइनल किया जाएगा। यह सारे मामले प्रीवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह से महिला दुष्कर्म या पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा करीब 100 मामले चिन्हित किए हैं, जबकि सीजेएम कोर्ट ने करीब 200 मामलों को चिन्हित किया है। नशा तस्करी से जुड़े मामलों को देखने वाली एनडीपीएस एक्ट की स्पेशल कोर्ट ने करीब 40 मामले एक्शन प्लान में रखे हैं, जिनमें इस साल फैसला सुनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article